कर्क को घाटा, कुंभ मालामाल, आपके लिए कैसा होगा दिसंबर का पहला सप्ताह?
Weekly Rashifal: नया सप्ताह 20 नवंबर से 6 दिसंबर तक रहने वाला है. इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति कई राशियों के लिए अनुकूल दिखाई दे रही है. जबकि कुछ वालों को आर्थिक मोर्चे पर नुकसान झेलने पड़ सकते हैं. आइए जानते हैं कि यह सप्ताह सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा.
By Aaj TakCross-checked on TMR
Story confidence
Single source
40/100
Reported by a single source so far
The story
नए सप्ताह की शुरुआत होने वाली है. यह नया सप्ताह 20 नवंबर से 6 दिसंबर तक रहने वाला है. सप्ताह की शुरुआत में वृश्चिक राशि में सूर्य, तुला में बुध और मीन राशि में शनि रहेंगे. जबकि सिंह राशि में चंद्रमा, मंगल केतु और गुरु का चतुर्ग्रही योग बनेगा. जबकि कुंभ राशि में राहु रहेंगे. ग्रहों की यह स्थिति हर एक राशि के लिए कुछ खास संकेत दे रही है. ज्योतिषाचार्य प्रवीण मिश्र के अनुसार, यह सप्ताह कुछ राशियों के लिए धन लाभ, करियर में प्रगति और रुके काम पूरे होने के संकेत दे रहा है. जबकि कुछ लोगों को काम का दबाव, भारी खर्च और स्वास्थ्य समस्याएं परेशान करेंगी.
इस सप्ताह मेष राशि वालों को कार्यक्षेत्र में कामकाज से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आप किसी न किसी काम में व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण घर-परिवार को पर्याप्त समय देना मुश्किल हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों के साथ धैर्य और शांति से काम करने की जरूरत होगी. व्यापारियों को जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचना चाहिए. मंगलवार और गुरुवार महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए अनुकूल रहेंगे. विद्यार्थियों को पढ़ाई में पूरी ऊर्जा लगाने की सलाह है. यात्रा से लाभ के योग बनेंगे.
उपाय: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें.
वृषभ राशि वालों के लिए सप्ताह धन लाभ के अवसर लेकर आ सकता है. कार्यक्षेत्र में स्थिति मजबूत होगी और रुके हुए काम पूरे होने के संकेत हैं. नौकरीपेशा लोगों को करियर में मेहनत बढ़ाने की जरूरत होगी. व्यापारियों के लिए लाभ की स्थिति बन सकती है. कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना हो तो शुक्रवार का दिन अनुकूल रहेगा. विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर रणनीति बनाकर तैयारी करनी चाहिए. इस सप्ताह खर्चों पर नियंत्रण रखें और सेहत के मामले में लापरवाही न बरतें.
उपाय: प्रतिदिन दुर्गा चालीसा का पाठ करें.
मिथुन राशि वालों के लिए सप्ताह आर्थिक लाभ के संकेत लेकर आया है. आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और मन की चिंताएं कम होंगी. नौकरीपेशा लोगों के करियर में मजबूती आने के संकेत हैं. व्यापारियों को उधार के लेनदेन से बचना चाहिए. बुधवार का दिन महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए अच्छा रहेगा. विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने और मन को भटकने से रोकने की जरूरत है. धैर्य के साथ काम करने से सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं.
उपाय: प्रतिदिन भगवान गणेश की आरती करें.
कर्क राशि वालों को इस सप्ताह भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए. घर-परिवार को अधिक समय दें और अधूरे काम पूरे करने का प्रयास करें. नौकरीपेशा लोगों के लिए करियर में लाभ के अवसर बन सकते हैं. व्यापारियों को भी संभलकर रहना होगा. कारोबार में घाटा हो सकता है. सोमवार और गुरुवार को महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं. विद्यार्थियों को दोस्तों के बजाय पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की सलाह है. लंबी दूरी की यात्रा से बचें और खान-पान का ध्यान रखें.
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव को जल अर्पित करें.
सिंह राशि वालों का आत्मविश्वास इस सप्ताह बढ़ेगा. समाज में मान-सम्मान मिलने के संकेत हैं और रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. व्यापारियों के लिए कारोबार की स्थिति मजबूत होने के योग हैं. मंगलवार को कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना अनुकूल रहेगा. विद्यार्थियों को अनुशासन के साथ पढ़ाई के लिए टाइम टेबल बनाना चाहिए. यात्रा से लाभ हो सकता है. परिवार के लोगों से अपने मन की बात साझा करें.
उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्य को जल अर्पित करें.
कन्या राशि वालों को इस सप्ताह मन की चिंताओं को दूर करने और अधूरे काम पूरे करने पर ध्यान देना चाहिए. घर-परिवार का सहयोग मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए करियर में परिस्थितियां अनुकूल हो सकती हैं. व्यापारियों को सोच-समझकर फैसले लेने की सलाह है. बुधवार महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए अच्छा रहेगा. विद्यार्थियों को सोशल मीडिया और दूसरी गतिविधियों में समय बर्बाद करने से बचना चाहिए. यात्रा से लाभ के योग हैं. किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है और अचानक सहयोग मिलने के संकेत हैं.
तुला राशि वालों के लिए सप्ताह मेहनत का अच्छा परिणाम लेकर आ सकता है. आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और रुके हुए काम पूरे होने के संकेत हैं. नौकरीपेशा लोगों के लिए कार्यक्षेत्र में कुछ नया सीखने और आगे बढ़ने का समय है. व्यापारियों को लाभ हो सकता है. शुक्रवार को महत्वपूर्ण फैसले लेना अनुकूल रहेगा. विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होगी. स्वास्थ्य सामान्य रह सकता है, लेकिन संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी बरतें.
उपाय: प्रतिदिन मां लक्ष्मी की आरती करें.
वृश्चिक राशि वालों के लिए सप्ताह धन लाभ और रुके हुए काम पूरे होने के संकेत लेकर आया है. धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर मिले तो उसे हाथ से न जाने दें. नौकरीपेशा लोगों को करियर में धैर्य से फैसले लेने की सलाह है. व्यापारियों के लिए स्थिति बेहतर हो सकती है. मंगलवार को महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है, उन्हें मेहनत जारी रखनी चाहिए. स्वास्थ्य का ध्यान रखें और ज्यादा मिर्च-मसाले वाले भोजन से बचें. यात्रा से लाभ के योग हैं.
उपाय: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें.
धनु राशि वालों के लिए सप्ताह मान-सम्मान और पराक्रम में वृद्धि के संकेत लेकर आया है. किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों को अपने काम और प्रोफेशन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होगी. व्यापारियों को उधार लेकर निवेश करने से बचना चाहिए. गुरुवार को महत्वपूर्ण फैसला लेना अनुकूल रहेगा. विद्यार्थियों को पढ़ाई में आलस्य छोड़कर नियमित टाइम टेबल के अनुसार तैयारी करनी चाहिए. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की आरती करें.
मकर राशि वालों को इस सप्ताह धैर्य से काम लेना होगा. किसी भी काम में जल्दबाजी न करें और खर्चों पर नियंत्रण रखें. लंबी दूरी की यात्रा से बचने की सलाह है. नौकरीपेशा लोगों को आर्थिक फैसले सोच-समझकर लेने चाहिए. व्यापारियों के लिए परिस्थितियां अनुकूल रह सकती हैं. शुक्रवार को महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं. विद्यार्थियों को आलस्य और दोस्तों के कारण पढ़ाई प्रभावित नहीं होने देनी चाहिए. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. परिवार के लोगों से मन की बात साझा करें.
उपाय: प्रतिदिन 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का 108 बार जाप करें.
कुंभ राशि वालों को इस सप्ताह भाग्य का साथ मिल सकता है. मेहनत का फल प्राप्त होने और अधूरे काम पूरे होने के संकेत हैं. नौकरीपेशा लोगों के लिए आगे बढ़ने के अवसर बनेंगे. व्यापारियों को लाभ हो सकता है. धनधान्य में वृद्धि होगी. गुरुवार और शुक्रवार महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए अनुकूल रहेंगे. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है, उन्हें मेहनत से पढ़ाई करनी चाहिए. खान-पान का ध्यान रखें और सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें.
मीन राशि वालों के लिए सप्ताह व्यस्तता के बीच राहत लेकर आ सकता है. कामकाज में व्यस्त रहने के बावजूद मन की चिंताएं कम हो सकती हैं. मान-सम्मान में वृद्धि के संकेत हैं. नौकरीपेशा लोगों को प्रोफेशन में धन लाभ हो सकता है. व्यापारियों के लिए कारोबार की स्थिति मजबूत रहेगी. गुरुवार को महत्वपूर्ण फैसले लेना अनुकूल रहेगा. विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम पाने के लिए पढ़ाई में मेहनत बढ़ानी चाहिए. स्वास्थ्य और खान-पान का विशेष ध्यान रखें. यात्रा से लाभ हो सकता है.
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की आरती करें.
Only Aaj Tak has reported this so far. New reports from every outlet are matched against it through the day.
BlindspotNo other outlet has reported this yet.
Coverage breakdown
01
Outlet
01
Report
01
Language
Coverage by language
Outlet reliability
National vs local desks
Full coverage
1 outletAaj Tak · HI
कर्क को घाटा, कुंभ मालामाल, आपके लिए कैसा होगा दिसंबर का पहला सप्ताह?
Reliability unrated