WBCHSE HS Semester 3 Result 2026: पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, जानें कैसे चेक करें मार्कशीट
By Prabhat KhabarCross-checked on TMR

Story confidence
Developing
66/100
Developing: 3 sources
The story
रिजल्ट चेक करते छात्रों की सांकेतिक तस्वीर
WBCHSE HS Semester 3 Result 2026: पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं HS सेमेस्टर 3 का रिजल्ट जारी हो गया है. जानें रिजल्ट चेक करने का तरीका, पासिंग मार्क्स और मार्कशीट से जुड़ी जरूरी जानकारी.
WBCHSE HS Semester 3 Result 2026: पश्चिम बंगाल में 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. वेस्ट बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (WBCHSE) ने HS सेमेस्टर 3 रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. शुक्रवार, 27 नवंबर को बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजों का ऐलान किया. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं. इसके लिए विद्यार्थियों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करना होगा.
WBCHSE की वेबसाइट पर उपलब्ध है रिजल्ट
बोर्ड ने 27 नवंबर को दोपहर 2:30 बजे कोलकाता के सॉल्ट लेक स्थित विद्यासागर भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की थी. इसी दौरान HS सेमेस्टर 3 के नतीजे घोषित किए गए. रिजल्ट अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbchse.wb.gov.in पर उपलब्ध है. परीक्षा में शामिल विद्यार्थी वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं और ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं.
सितंबर-अक्टूबर में हुई थी परीक्षा
पश्चिम बंगाल बोर्ड की HS सेमेस्टर 3 परीक्षा 21 सितंबर से 14 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की गई थी. परीक्षा ऑफलाइन मोड में हुई थी. इसमें शामिल हुए छात्र अब अपने विषयवार अंकों की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं. रिजल्ट देखने के बाद विद्यार्थी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड करके अपने पास रख सकते हैं.
स्कूल से मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट
फिलहाल वेबसाइट पर उपलब्ध मार्कशीट प्रोविजनल होगी. छात्र इसका इस्तेमाल अपने प्राप्त अंकों की जानकारी के लिए कर सकते हैं. वहीं, ओरिजिनल मार्कशीट के लिए विद्यार्थियों को अपने संबंधित स्कूल से संपर्क करना होगा. बोर्ड की ओर से जारी मूल मार्कशीट पर स्कूल की मुहर और हस्ताक्षर होने के बाद विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जाएगी.
WBCHSE Semester 3 Result 2026 ऐसे करें चेक
- सबसे पहले WBCHSE की आधिकारिक वेबसाइट wbchse.wb.gov.in खोलें
- वेबसाइट के होमपेज पर HS Semester 3 Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें
- अब स्क्रीन पर रिजल्ट लॉगिन पेज खुल जाएगा
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करें
- जरूरी जानकारी सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
- अपने सभी विषयों के अंक चेक करें और मार्कशीट डाउनलोड कर लें
पास होने के लिए चाहिए इतने अंक
WBCHSE के नियमों के मुताबिक, HS परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है. इसके अलावा कुल अंकों में भी निर्धारित पासिंग मार्क्स हासिल करने होंगे. जो विद्यार्थी न्यूनतम अंक प्राप्त नहीं कर पाएंगे, उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा से जुड़ी जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखनी चाहिए.
BlindspotOnly हिन्दी-language outlets are covering this so far.
Coverage breakdown
03
Outlets
04
Reports
01
Language
Coverage by language
Outlet reliability
National vs local desks
Full coverage
3 outletsDainik Jagran · HI
WBCHSE पश्चिम बंगाल कक्षा 12वीं तीसरे सेमेस्टर का रिजल्ट कल दोपहर 2:30 बजे होगा जारी, यहां से कर सकेंगे डाउनलोड
Reliability unrated
Haribhoomi · HI
WBCHSE 12th Result 2026: कल जारी होगा पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं थर्ड सेमेस्टर का रिजल्ट, दोपहर 3 बजे एक्टिव होगा लिंक
Reliability unrated
Prabhat Khabar · HI
WBCHSE HS Semester 3 Result 2026: पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, जानें कैसे चेक करें मार्कशीट
Reliability unrated