Jhansi News अब एआई से होगी ट्रेनों में पानी के स्तर की निगरानी
By Amar UjalaCross-checked on TMR
Story confidence
Single source
40/100
Reported by a single source so far
The story
झांसी। लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों को अब पानी की समस्या से निजात दिलाएगा। इसके लिए रेल मंडल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक का उपयोग करेगा। इससे शौचालयों और वॉशबेसिन में अक्सर पानी खत्म होने की दिक्कत दूर होगी। यह व्यवस्था झांसी रेल मंडल के स्टेशनों पर करने की तैयारी है।
एआई तकनीक से ट्रेन के प्रत्येक कोच में लगी पानी की टंकियों के जलस्तर की निगरानी होगी। पानी का स्तर 30 फीसदी पर पहुंचते ही संबंधित रेल अफसरों और कर्मियों को स्वतः अलर्ट मिलेगा। इसके लिए प्रत्येक कोच की टंकियों में विशेष इलेक्ट्रॉनिक सेंसर लगाए जाएंगे। ये सेंसर पानी के स्तर को लगातार मापते रहेंगे। इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) के माध्यम से सेंसर से मिली जानकारी केंद्रीय सर्वर तक पहुंचेगी। यह संदेश ट्रेन के कंट्रोल रूम, ट्रेन सुपरवाइजर और अगले स्टेशन के कर्मियों को मिलेगा। इससे यात्रियों को पानी उपलब्ध न होने की परेशानी नहीं होगी। रेलवे कर्मियों को अब प्रत्येक कोच की मैन्युअल जांच नहीं करनी पड़ेगी।
यह तकनीक पानी की उपलब्धता की निगरानी को अधिक प्रभावी बनाएगी। पानी का स्तर कम होने की पूर्व सूचना तुरंत मिल जाएगी। इससे अगले स्टेशन पर ट्रेनों में पानी भरना आसान हो जाएगा। यह प्रणाली रेलवे के परिचालन दक्षता में वृद्धि करेगी। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने इस नई पहल की जानकारी दी। उन्होंने बताया यात्रियों को पानी की समस्या नहीं झेलनी पड़ेगी। शौचालयों और वॉशबेसिन में पानी की कमी की शिकायतें खत्म होंगी।
Only Amar Ujala has reported this so far. New reports from every outlet are matched against it through the day.
BlindspotNo other outlet has reported this yet.
Coverage breakdown
01
Outlet
01
Report
01
Language
Coverage by language
Outlet reliability
National vs local desks
Full coverage
1 outletAmar Ujala · HI
Jhansi News अब एआई से होगी ट्रेनों में पानी के स्तर की निगरानी
Reliability unrated