US में शुरू हो रहा SEVIS वेरिफिकेशन, स्टूडेंट और OPT वालों के लिए जरूरी खबर, ये 5 चीजें अभी से कर लें चेक
By Navbharat TimesCross-checked on TMR

Story confidence
Developing
56/100
Developing: 2 sources
The story
US SEVIS Checklist: अमेरिका में F-1 वीजा पढ़ाई कर रहे और OPT पर काम कर रहे भारतीय छात्रों के लिए जरूरी खबर है। डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) की 'स्टडी इन द स्टेट्स' वेबसाइट के अनुसार, 'स्टूडेंट एंड एक्सचेंज विजिटर इंफॉर्मेशन सिस्टम' (SEVIS) का सालाना वेरिफिकेशन प्रोसेस 2 दिसंबर 2026 से शुरू हो रहा है। वैसे तो ये प्रोसेस स्टूडेंट्स के लिए नहीं है, बल्कि इसे कॉलेज-यूनिवर्सिटी के लिए डिजाइन किया गया है।
हालांकि, ये वेरिफिकेशन ऐसे समय पर हो रहा है, जब अमेरिका में 'ऑप्शनल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग' (OPT) को लेकर जांच काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। यही वजह है कि अब OPT पर काम करने वाले भारतीय छात्रों को अपने रिकॉर्ड की जांच करने की सलाह दी जा रही है।
वेरिफिकेशन में क्या शामिल है?
SEVIS वेरिफिकेशन 2 दिसंबर से लेकर 2 मार्च तक चलने वाला है। स्टूडेंट एंड एक्सचेंज विजिटर प्रोग्राम (SEVP) ने बताया कि तारीखों को लेकर कोई बदलाव नहीं होने वाला है। SEVP का कहना है कि प्रिंसिपल डेजिग्नेटेड स्कूल ऑफिशियल्स (PDSO) और रिस्पॉन्सिबल ऑफिसर्स को ये बात वेरिफाई करवानी होगी कि उनके संस्थान में डेजिग्नेटेड स्कूल ऑफिशियल (DSO) अभी भी काम कर रहा है और उसे SEVIS तक पहुंच की जरूरत है।
जिन DSO का वेरिफिकेशन पूरा नहीं होगा, उन्हें SEVIS रिकॉर्ड का एक्सेस भी नहीं मिलेगा। कॉलेज-यूनिवर्सिटी को नियम नहीं मानने वाला भी माना जाएगा। ये नियम फेडरल इंफोर्मेशन सिक्योरिटी कानून के दायरे में आता है, जिसके तहत समय-समय पर इस बात को वेरिफाई करना होता है कि SEVIS सिस्टम का इस्तेमाल करने वाले हर शख्स के पास इसका एक्सेस हो। इस प्रोसेस के लिए स्टूडेंट्स को लॉगिन करने या फिर कुछ भी जमा करवाने की जरूरत नहीं होती है।
हालांकि, अगर किसी DSO के पास SEVIS का एक्ससे नहीं है, तो फिर वह छात्रों का रिकॉर्ड भी अपडेट नहीं कर सकता है। यही वजह है कि स्टूडेंट्स को हमेशा कहा जाता है कि वे अपने DSO से जुड़ी जानकारी लेते रहें। अमेरिका में 1.82 लाख से ज्यादा भारतीय स्टूडेंट्स OPT पर नौकरी कर रहे हैं। इन सभी के लिए रिकॉर्ड से जुड़ी जानकारी रखना बेहद जरूरी हो जाता है।
किन 5 चीजों को स्टूडेंट्स चेक करें?
- SEVP पोर्टल एक्टिव करें: OPT और STEM-OPT वाले स्टूडेंट्स को SEVP पोर्टल एक्टिव करने के लिंक के साथ एक ऑटोमैटिक ईमेल भी मिलता है। स्टूडेंट्स को अगर अपना SEVIS रिकॉर्ड अपडेट करना हो या फिर F-1 स्टेटस बनाए रखना हो, हर जरूरी जानकारी अपडेट करने के लिए यही पोर्टल यूज करना होता है।
- बेरोजगारी के दिन गिनें: OPT पर काम कर रहे स्टूडेंट्स 90 दिन तक ही बेरोजगार रह सकते हैं और जैसे ही 90 दिन पूरे होते हैं, वैसे ही SEVP अपने आप SEVIS रिकॉर्ड टर्मिनेट कर देता है। STEM OPT वाले छात्रों को अपने DSO से लागू सीमा की वेरिफाई कर लेनी चाहिए।
- STEM OPT पर हर 6 महीने में रिकॉर्ड मान्य करें: STEM OPT छात्रों के लिए अपने DSO के साथ मिलकर काम करना जरूरी होता है, ताकि वे पता लगा सकें कि उनका SEVIS रिकॉर्ड सही दिखा रहा है या नहीं।
- सेल्फ-इवैल्यूएशन समय पर जमा करें: हर एक STEM OPT छात्र को शुरुआत की तारीख से 12 महीने बाद शुरुआती मूल्यांकन और 24 महीने की अवधि के अंत में अंतिम मूल्यांकन पूरा करना होगा और ट्रेनिंग पीरियड खत्म होने के 10 दिनों के भीतर ये DSO को मिल जाने चाहिए। ये मूल्यांकन STEM OPT छात्रों के ट्रेनिंग प्लान यानी फॉर्म I-983 का हिस्सा होते हैं।
- OPT समाप्ति तिथि और ग्रेस पीरियड नोट करें: OPT समाप्त होने के बाद छात्र के पास अमेरिका छोड़ने, ट्रांसफर लेने या नया कोर्स शुरू करने के लिए 60 दिन का समय होता है। अगर कोई स्टूडेंट अपना स्टेटस बदलना चाहता है। उदाहरण के लिए H-1B याचिका के जरिए, तो उसे अपने DSO और कंपनी के साथ तारीखों को वेरिफाई करना चाहिए।
Coverage breakdown
02
Outlets
03
Reports
02
Languages
Coverage by language
Outlet reliability
National vs local desks
Full coverage
2 outletsThe Times of India · EN
US SEVIS annual verification begins Dec 2: Five record checks Indian F-1 and OPT students should complete to avoid status termination
Reliability unrated
Navbharat Times · HI
US में शुरू हो रहा SEVIS वेरिफिकेशन, स्टूडेंट और OPT वालों के लिए जरूरी खबर, ये 5 चीजें अभी से कर लें चेक
Reliability unrated