न्यूज अपडेट्स: गोवा विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अभाविप का क्लीन स्वीप, सभी नौ सीटों पर दर्ज की जीत
By Amar UjalaCross-checked on TMR

Story confidence
Corroborated
82/100
Confirmed by 8 sources
The story
चुनाव के अध्यक्ष पद पर कल्पेश संतोष वाल्के, सचीव पद पर श्रेयांश तुलशीदास नाइक तथा महिला सदस्य पद पर पूर्वी विजय परब निर्वाचित हुईं। वहीं, कार्यकारी सदस्यों के रूप में अनिश यशोदान गाउन्स देसाई, अर्थिकेश अशोक नाइक, माधव संदेश देसाई, निधि नामदेव मलिक, सावालो संजय शेट तथा वेंकटेश उर्फ श्रेयश श्रीराम शेट वेरेनकर ने जीत दर्ज की। देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालय एवं शैक्षणिक परिसरों में अभाविप को मिल रही चुनावी सफलताएं विद्यार्थियों के बीच सकारात्मक एवं राष्ट्रहित केंद्रित छात्र राजनीति की स्वीकार्यता को दर्शाती है।
संगठन ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में तीन प्रमुख पदों , पंजाब विश्वविद्यालय में लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद पर तथा उत्तराखंड के 110 से अधिक महाविद्यालयों में जीत दर्ज की है। लद्दाख विश्विविद्यालय चुनाव में भी आठ में से पांच सीटों पर विजय मिली।
गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी ने गांधीनगर स्थित हेलिपैड ग्राउंड में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय फिटनेस महोत्सव हायरोक्स अहमदाबाद संस्करण का उद्घाटन किया। 28 नवंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में देश-विदेश के करीब 6,000 एथलीट और 8,000 दर्शक हिस्सा ले रहे हैं। इनमें गुजरात से बाहर के लगभग 3,000 भारतीय और 46 से अधिक देशों के 250 से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागी शामिल हैं।
उद्घाटन अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने स्वयं ट्रैक पर दौड़ लगाकर और विभिन्न फंक्शनल वर्कआउट स्टेशनों पर हाथ आजमाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने एरिना में मौजूद प्रतिभागियों व दर्शकों से संवाद कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। उन्होंने कहा कि बड़े स्तर पर ऐसे अंतरराष्ट्रीय एंड्योरेंस आयोजनों से राज्य में स्पोर्ट्स टूरिज्म को बढ़ावा मिलता है और यह आगामी मेगा स्पोर्ट्स इवेंट्स की मेजबानी की दिशा में एक निर्णायक कदम है। हायरोक्स हर वर्ग के लोगों के लिए एक वैश्विक फिटनेस रेस है, जो एक मानकीकृत इनडोर एरिना प्रारूप में फंक्शनल स्ट्रेंथ वर्कआउट व एंड्योरेंस रनिंग का समन्वय करती है।
Coverage breakdown
08
Outlets
08
Reports
02
Languages
Coverage by language
Outlet reliability
National vs local desks
Full coverage
8 outletsThe Hans India · EN
ABVP sweeps Goa University Students' Council elections, wins all nine seats
Reliability unrated
Aaj Tak · HI
गोवा यूनिवर्सिटी में ABVP का दबदबा, सभी 9 सीटों पर मिली जीत
Reliability unrated
Navbharat Times · HI
गोवा यूनिवर्सिटी में एबीवीपी ने लहराया परचम, सभी नौ सीटों पर हासिल की जीत
Reliability unrated
The Hindu · EN
ABVP bags all nine seats in Goa University Students’ Council elections
Reliability unrated
Jansatta · HI
ABVP ने गोवा यूनिवर्सिटी में रचा इतिहास, सभी नौ पदों पर किया क्लीन स्वीप
Reliability unrated
ThePrint · EN
ABVP bags all nine seats in Goa University Student Council polls
Reliability unrated
NDTV India · HI
गोवा यूनिवर्सिटी छात्र परिषद चुनाव में एबीवीपी का क्लीन स्वीप, सभी 9 सीटों पर दर्ज की जीत
Reliability unrated
Amar Ujala · HI
न्यूज अपडेट्स: गोवा विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अभाविप का क्लीन स्वीप, सभी नौ सीटों पर दर्ज की जीत
Reliability unrated