Agra News मामा ने भांजे का किया अपहरण, मांगी पांच लाख फिरौती
By Amar UjalaCross-checked on TMR

Story confidence
Developing
62/100
Developing: 3 sources
The story
गढ़ी सुम्मेर निवासी राजेश कुमार ने 26 नवंबर को थाना बरहन पर सूचना दी थी। उनका 11 वर्षीय पुत्र अनुज 22 नवंबर को दोपहर में बकरी चराने घर से निकला था। वह देर शाम तक वापस नहीं लौटा था। परिजन ने काफी तलाश की लेकिन पता नहीं चला। बृहस्पतिवार को थाना बरहन पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गई। अपहृत बालक की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया।
थाना प्रभारी आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि जांच के दौरान बालक के मामा रमाकांत और उसके साथी अजय के नाम प्रकाश में आए। दोनों फिरोजाबाद के आसिफाबाद के निवासी हैं। उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से बालक के पिता से फिरौती मांगने की साजिश रची थी। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जगनपुर पुलिया के पास से दोनों को गिरफ्तार किया। बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले में अपहृत के बदले फिरौती मांगने की धारा की बढ़ोतरी की।
BlindspotOnly हिन्दी-language outlets are covering this so far.
BlindspotCovered only by local editions so far, not national desks.
Coverage breakdown
03
Outlets
03
Reports
01
Language
Coverage by language
Outlet reliability
National vs local desks
Full coverage
3 outletsDainik Bhaskar · HI
मामा ने साथी के साथ भांजे का अपहरण किया: पिता से मांगी 5 लाख की फिरौती; बरहन पुलिस ने 24 घंटे में दोनों आरोपियों को पकड़ा
Reliability unrated
Dainik Jagran · HI
आगरा में सगे मामा ने ही किया भांजे का अपहरण, पांच लाख की मांगी फिरौती
Reliability unrated
Amar Ujala · HI
Agra News मामा ने भांजे का किया अपहरण, मांगी पांच लाख फिरौती
Reliability unrated