Aligarh News 27 लाख कर बकाया पर धौरा माफी स्थित अपार्टमेंट के कई फ्लैट सील
By Amar UjalaCross-checked on TMR

Story confidence
Developing
60/100
Developing: 2 sources
The story
अधिकारियों के अनुसार, इस संपत्ति पर 27 लाख 29 हजार 136 रुपये का गृहकर और संपत्ति कर बकाया है। कई बार नोटिस दिए जाने के बाद भी भुगतान नहीं किया गया। इस पर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के निर्देश पर जोनल अधिकारी एवं सहायक नगर आयुक्त तपस्या यादव के नेतृत्व में टीम धौरा माफी पहुंची। प्रभारी कर अधीक्षक उपेंद्र वर्मा की मौजूदगी में अपार्टमेंट के फ्लैटों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई।
नगर निगम के मुताबिक संपत्ति संख्या 79/ 3114, 79/ 3119, 79/ 3128 और 79/ 3134 समेत अन्य फ्लैटों पर तालाबंदी कर सीलिंग नोटिस चस्पा किए गए। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, बकाया कर जमा करने के लिए नोटिस के अलावा सार्वजनिक सूचना भी जारी की गई लेकिन भुगतान नहीं हुआ। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
बड़े बकायेदारों पर जारी रहेगी कार्रवाई
नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि संपत्ति कर वसूली के निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए बड़े बकायेदारों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। सभी भवन स्वामियों से समय से संपत्ति कर जमा करने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि संपत्ति कर से मिलने वाले राजस्व का उपयोग शहर में विकास कार्यों, नागरिक सुविधाओं और मूलभूत सेवाओं को बेहतर बनाने में किया जाता है। बकाया वसूली में किसी तरह की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।
BlindspotOnly हिन्दी-language outlets are covering this so far.
BlindspotCovered only by local editions so far, not national desks.
Coverage breakdown
02
Outlets
02
Reports
01
Language
Coverage by language
Outlet reliability
National vs local desks
Full coverage
2 outletsDainik Bhaskar · HI
27.29 लाख का संपत्ति कर बकाया, फ्लैटों पर ताले लगे: अलीगढ़ के धौरा माफी में आधा दर्जन फ्लैट सील किए
Reliability unrated
Amar Ujala · HI
Aligarh News 27 लाख कर बकाया पर धौरा माफी स्थित अपार्टमेंट के कई फ्लैट सील
Reliability unrated