Lalitpur News 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में रोशनी और लालू प्रसाद अव्वल
By Amar UjalaCross-checked on TMR
Story confidence
Single source
40/100
Reported by a single source so far
The story
प्रभारी मंत्री ने कहा कि खेल स्पर्धा का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए ऐसे आयोजन बेहतर मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने बच्चों और युवाओं से विकासखंड स्तर पर प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और खेलों में भी भविष्य बनाने का आह्वान किया। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में पूरे मनोयोग और खेल भावना के साथ प्रतिभाग करें। हार से निराश होने के बजाय अगली प्रतियोगिता के लिए और बेहतर तैयारी करें। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं से खेल गतिविधियों से जुड़ने की अपील की।
यह खिलाड़ी रहे विजेता और उप विजेता
प्रतियोगिताओं में जीआईसी जखौरा सीनियर टीम ने बाॅलीवाल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं पहलवान गुरुदीन पब्लिक स्कूल की रोशनी नामदेव और लालू प्रसाद ने 800 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल किया। वहीं पहलवान ररुदीन सीनियर और जूनियर बॉलीवाल में उप विजेता रहीं। कुश्ती में रोशनी साहू विजेता रहीं। इस दौरान एसडीएस विद्यालय के कोच सुनील राय, पहलवान गुरुदीन महाविद्यालय के कोच राजेश कुमार के निर्देशन में बच्चों ने खेलकूद में हिस्सा लिया।
खेलकूद प्रतियोगिता में यह अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि रहे शामिल
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, जिलाधिकारी सत्यप्रकाश, पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई, मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार, वरिष्ठ सहायक मेराज अहमद खान, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी तालबेहट शैलेंद्र सिंह यादव और जखौरा की क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी प्रसून गुबरेले।
Only Amar Ujala has reported this so far. New reports from every outlet are matched against it through the day.
BlindspotNo other outlet has reported this yet.
Coverage breakdown
01
Outlet
01
Report
01
Language
Coverage by language
Outlet reliability
National vs local desks
Full coverage
1 outletAmar Ujala · HI
Lalitpur News 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में रोशनी और लालू प्रसाद अव्वल
Reliability unrated