राजनांदगांव में 453 करोड़ की लागत से बनेगा 16 किमी लंबा बायपास, प्रशासन ने कराया ड्रोन सर्वे
By NaiduniaCross-checked on TMR
Story confidence
Single source
40/100
Reported by a single source so far
The story
नईदुनिया प्रतिनिधि, राजनांदगांव। ग्राम मनकी से पेंड्री तक प्रस्तावित बहुप्रतीक्षित बायपास रोड के लिए प्रशासन ने ड्रोन सर्वे कर लिया है। इसके आधार पर 16.20 किमी लंबी नई रिंग रोड की प्रस्तावित लागत लगभग 452.71 करोड़ रुपये आंकी गई है।
इसमें 116.11 करोड़ भू-अर्जन, बिजली खंबों की शिफ्टिंग आदि र खर्च संभावित है। राज्य शासन को प्राक्कलन भेज भी दिया गया है। अब प्रतीक्षा स्वीकृति की है। स्वीकृति के बाद चिन्हित जमीन का सीमांकन किया जाएगा। मुआवजा निर्धारण के साथ ही निविदा आदि आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।
ग्राम मनकी से शुरू होकर यह मार्ग सुंदरा, पार्रीनाला, गठुला, नया ढाबा होते हुए पेंड्री तक प्रस्तावित है। प्रस्तावित क्षेत्र में अधिकांश निजी कृषि भूमि ही है। साथ ही कुछ आवासीय क्षेत्र भी इसमें आ रहे हैं। इसके आधार पर प्राक्कलन तैयार किया गया है। उम्मीद की जा रही है कि वर्षांत तक स्वीकृति पश्चात आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
इस मार्ग के बन जाने से शहर में यातायात का दबाव लगभग आधा हो जाएगा। अभी पेंड्री से पार्रीकला मोड़ के पहले तक बायपास है। नई रिंग रोड के बाद रायपुर की तरफ से आकर खैरागढ़-कवर्धा की तरफ जाने वाले वाहन दूसरे बायपास का उपयोग करेंगे। नागपुर की तरफ से होकर खैरागढ़ की ओर जाने वाले मार्ग के भी इस मार्ग से होकर जाने से शहर पर दबाव कम होगा।
नौ नए क्षेत्रों में भी खरीदी-बिक्री पर प्रतिबंध
बायपास के लिए पूर्व में मनकी, सुंदरा, पार्रीनाला, गठुला, नया ढाबा और पेंड्री में जमीन के अंतरण, बंटवारा, व्यपवर्तन और खरीदी-बिक्री पर प्रतिबंध था।
ड्रोन सर्वे के बाद अब बरगाही, अचानकपुर भाठागांव, धरमापुर, भेड़ीकला, बोरी, लिटिया, तोरनकट्टा और बजरंगपुर नवागांव में भी यह प्रतिबंध लागू किया गया है। इस तरह प्रस्तावित मार्ग में नौ अतिरिक्त क्षेत्र शामिल हो गए हैं। यही कारण है कि पूर्व में प्रस्तावित 13 किलोमीटर लंबी सड़क अब 16 किलोमीटर से अधिक हो गई है।
घोटाले के चलते सतर्कता और गोपनीयता पर भी जोर
भारत माला सड़क परियोजना में मुआवजा घोटाले में जिले का भी नाम जुड़ने के चलते प्रस्तावित बाईपास मार्ग काे लेकर प्रशासन सतर्कता के साथ गोपनीयता भी बरत रहा है। यही कारण है कि मेनुवल सर्वे के बदले ड्रोन सर्वे कराया गया।
उधर बजट में राम दरबार चौक से लखोली तक दो किमी फोरलेन सड़क निर्माण भी शामिल है। इसके अलावा मठपारा से राजनांदगांव बायपास तक 2.50 किमी लंबी फोरलेन सड़क भी प्रस्तावित है। राम दरबार से लखोली मार्ग के लिए लखोली तथा मठपारा से बायपास मार्ग के लिए लखोली और नंदई क्षेत्र में खरीदी-बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है।
प्रस्तावित बायपास मार्ग के लिए ड्रोन सर्वे के बाद शासन को स्टीमेट भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी। हमारा प्रयास है कि प्रस्तावित मार्ग निर्माण कम से कम मकान प्रभावित हों। ऋतु खरे, कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण विभाग
Only Naidunia has reported this so far. New reports from every outlet are matched against it through the day.
BlindspotNo other outlet has reported this yet.
Coverage breakdown
01
Outlet
01
Report
01
Language
Coverage by language
Outlet reliability
National vs local desks
Full coverage
1 outletNaidunia · HI
राजनांदगांव में 453 करोड़ की लागत से बनेगा 16 किमी लंबा बायपास, प्रशासन ने कराया ड्रोन सर्वे
Reliability unrated