सीजी में जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, 19978 गांवों और 195 नगरीय क्षेत्रों में घर-घर पहुंचेगी टीम
By NaiduniaCross-checked on TMR

Story confidence
Developing
66/100
Developing: 3 sources
The story
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। प्रदेश में जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियां तेज हो गई हैं। 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनसंख्या की गणना करेंगे। इससे पहले 10 से 24 जनवरी तक नागरिक स्वेच्छा से अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।
पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से होगी। गणना के लिए प्रदेश में 72 हजार में से 62,102 प्रगणक और 10,667 पर्यवेक्षक तैनात होंगे। प्रदेश के सभी 33 जिलों, 19,978 गांवों और 195 नगरीय क्षेत्रों में गणना होगी। इसके लिए 60,682 गणना ब्लाक बनाए गए हैं। प्रत्येक में औसतन 800 लोगों की आबादी होगी। बड़े ब्लॉक जरूरत के अनुसार उप-ब्लॉकों में बांटे जाएंगे।
शुक्रवार को मंत्रालय में मुख्य सचिव विकास शील की अध्यक्षता में हुई राज्य स्तरीय कार्यशाला में तैयारियों की समीक्षा की गई। उन्होंने कलेक्टरों और संभागायुक्तों को समयसीमा में त्रुटिरहित गणना कराने, प्रगणकों के प्रशिक्षण, नियमित निगरानी और नागरिकों से सहज संवाद के निर्देश दिए। जनगणना कर्मियों के स्थानांतरण पर रोक संबंधी निर्देशों का पालन करने को भी कहा।
मकानों के बाद व्यक्तियों की गणना होगी
डिप्टी रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया वृषाली वराडे ने बताया कि पहले चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना हुई। दूसरे चरण में प्रत्येक व्यक्ति की जनगणना कर जनसांख्यिकीय तथा सामाजिक-आर्थिक जानकारियां जुटाई जाएंगी। प्रश्नों में प्रजनन, दिव्यांगता, धर्म और जाति से जुड़े विषय भी होंगे। बैठक में अपर मुख्य सचिव निहारिका बारिक और प्रदेश के जनगणना निदेशक कार्तिकेय गोयल मौजूद थे।
विशेष मोबाइल एप तैयार, 16 भाषाओं में रहेगा उपलब्ध
जनगणना के लिए विशेष मोबाइल एप 16 भाषाओं में उपलब्ध होगा। इंटरनेट न होने पर भी ऑफलाइन जानकारी दर्ज की जा सकेगी। स्व-गणना करने वालों को मिली आइडी प्रगणक को देनी होगी। सीएमएमएस पोर्टल से ब्लॉक गठन, कार्य आवंटन, प्रशिक्षण और निगरानी होगी।
व्यक्तिगत जानकारी ओटीपी, पासवर्ड और डेटा एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रखी जाएगी। जानकारी का उपयोग केवल आंकड़े संकलित करने में होगा; इसका सरकारी प्रमाणपत्र या योजनाओं की पात्रता से संबंध नहीं होगा। एक से पांच मार्च तक पुनरीक्षण होगा।
पांच स्तरीय प्रशिक्षण व्यवस्था
पांच स्तरीय प्रशिक्षण व्यवस्था के तहत राष्ट्रीय प्रशिक्षकों, मास्टर ट्रेनरों और जिला एवं चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण 2 से 12 दिसंबर तक जिला मुख्यालयों में होगा। प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को 21 दिसंबर से 15 जनवरी 2027 तक चार्ज स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
BlindspotOnly हिन्दी-language outlets are covering this so far.
BlindspotCovered only by local editions so far, not national desks.
Coverage breakdown
03
Outlets
03
Reports
01
Language
Coverage by language
Outlet reliability
National vs local desks
Full coverage
3 outletsHaribhoomi · HI
छत्तीसगढ़ में जनगणना-2027 की तैयारी तेज : 25 जनवरी से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, फरवरी तक पूरा होगा सर्वे
Reliability unrated
Lalluram · HI
जनगणना 2027: छत्तीसगढ़ में 25 जनवरी से शुरू होगा दूसरा चरण, 72 हजार से अधिक कर्मचारी पहुंचेंगे घर-घर, मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिए समयबद्ध कार्य के निर्देश
Reliability unrated
Naidunia · HI
सीजी में जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, 19978 गांवों और 195 नगरीय क्षेत्रों में घर-घर पहुंचेगी टीम
Reliability unrated