Jhansi News उनाव बालाजी रोड पर जमा लगाने के आरोप में नौ नामजद
By Amar UjalaCross-checked on TMR
Story confidence
Single source
40/100
Reported by a single source so far
The story
झांसी। सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद भोजला मंडी के सामने उनाव बालाजी रोड पर जाम लगाने के आरोप में सीपरी बाजार थाने में युवक के नौ परिजनों समेत अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से अज्ञात की पहचान करने में जुटी है।
24 नवंबर की रात करीब नौ बजे सड़क हादसे में केशवपुर गांव निवासी मुकेश अहिरवार पुत्र स्वामी अहिरवार की मौत हो गई थी। उसकी मौत के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी न हाने से नाराज परिजनों एवं ग्रामीणों ने बुधवार सुबह 9 बजे भोजला मंडी के सामने जाम लगा दिया। जाम लगने से वहां काफी दूर तक जाम लग गया। जाम लगने की सूचना पर सीओ सिटी समेत पुलिस अफसर भी पहुंच गए। उन्होंने समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया लेकिन, करीब तीन घंटे तक जाम लगने की वजह से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।
उपनिरीक्षक पंकज कुमार की तहरीर पर सीपरी बाजार पुलिस ने आकाश अहिरवार, नरेश अहिरवार, हनी, वीकेश, रामप्रकाश अहिरवार, अखिलेश, रामकिशोर, मानसिंह अहिरवार और भोला अहिरवार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली।
72 घंटे बाद भी आरोपियों को पकड़ नहीं सकी पुलिस
जिन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर युवक के परिजनों ने जाम लगाया था, उनकी 72 घंटे बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। मुकेश की मौत के बाद उसके परिजनों ने मथनपुरा गांव निवासी राम मिलन यादव, रोहित यादव एवं सुरेश यादव समेत 8-10 अज्ञात के खिलाफ 25 नवंबर को एससी-एसटी एक्ट समेत बीएनएस की 9 विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी दर्ज करके होने के 72 घंटे बाद भी आरोपियों को पुलिस पकड़ नहीं सकी, वहीं पुलिस ने आनन-फानन में मुकेश के परिजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
Only Amar Ujala has reported this so far. New reports from every outlet are matched against it through the day.
BlindspotNo other outlet has reported this yet.
Coverage breakdown
01
Outlet
01
Report
01
Language
Coverage by language
Outlet reliability
National vs local desks
Full coverage
1 outletAmar Ujala · HI
Jhansi News उनाव बालाजी रोड पर जमा लगाने के आरोप में नौ नामजद
Reliability unrated