आपका पैसा- आपकी नेटवर्थ कितनी है: कैसे कैलकुलेट करें, लायबिलिटी कैसे घटाएं, नेटवर्थ कैसे बढ़ाएं, फाइनेंशियल एक्सपर्ट के 12 टिप्स
By Dainik BhaskarCross-checked on TMR

Story confidence
Single source
40/100
Reported by a single source so far
The story
आपकी नेट वर्थ क्या है? अगर कोई ये सवाल पूछे तो आप अपना बैंक बैलेंस, एफडी, मकान चेक करेंगे। लेकिन इससे आपकी असल नेट वर्थ नहीं पता चलती। ये जानना भी उतना ही जरूरी है कि कुल संपत्ति के मुकाबले आप पर कर्ज कितना है। इन दोनों का अंतर ही आपकी ‘नेटवर्थ’ है।
नेटवर्थ सिर्फ अमीर लोगों के लिए नहीं, बल्कि हर कमाने वाले व्यक्ति के लिए एक जरूरी फाइनेंशियल पैरामीटर है। इसलिए आज ‘आपका पैसा’ में नेटवर्थ की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि-
एक्सपर्ट- सीए अमर जैन, फाउंडर- चार्टर्ड अकाउंटेंट कंपनी ‘टैक्स प्रोवाइजर’ इंदौर
जवाब- किसी व्यक्ति, कंपनी या संस्था की कुल संपत्ति में से कुल लायबिलिटीज घटाने के बाद बचा हुआ अमाउंट ही ‘नेटवर्थ’ कहलाता है।
इसे और आसान भाषा में ऐसे समझिए कि किसी व्यक्ति या संस्था के बैंक में जमा पैसे, उसके घर की कीमत और सभी निवेश जोड़ लिए जाएं। अब उसमें से सभी कर्ज घटा दिए जाएं। अब जो अमाउंट बचेगा, वह ‘नेटवर्थ’ है।
सवाल- नेटवर्थ कैसे कैलकुलेट करते हैं?
जवाब- इसे कैलकुलेट करने का सिंपल फॉर्मूला है-
नेटवर्थ = कुल संपत्ति - कुल लायबिलिटीज।
मान लीजिए किसी व्यक्ति के पास 5 लाख रुपए का बैंक बैलेंस है। 40 लाख का घर है और 5 लाख रुपए का इंवेस्टमेंट हैं। इसका मतलब है कि व्यक्ति की कुल संपत्ति 50 लाख रुपए है।
अब उसकी देनदारियां देखनी होंगी
मान लीजिए उसके ऊपर 17 लाख का होम लोन है। 2 लाख रुपए का कार लोन है। 1 लाख रुपए क्रेडिट कार्ड का बकाया है। इसका मतलब है कि उसे 20 लाख रुपए चुकाने हैं।
ऐसे में उसकी नेटवर्थ 50 लाख - 20 लाख = 30 लाख रुपए है।
सवाल- एसेट्स और लायबिलिटीज में क्या फर्क है?
जवाब- इन दोनों के बीच बुनियादी अंतर ये है कि एसेट्स आपकी संपत्ति बढ़ाते हैं। लायबिलिटीज आपकी देनदारियां या कर्ज बढ़ाती हैं।
आसान उदाहरण: आपके पास 50 लाख रुपए का घर है और उस पर 20 लाख रुपए का होम लोन बाकी है। तो घर आपका एसेट है और 20 लाख रुपए का लोन आपकी लायबिलिटी है।
ग्राफिक में दोनों के उदाहरण देखिए-
सवाल- एसेट्स और लायबिलिटीज का हिसाब कैसे लगाएं?
जवाब- इसके लिए पहले दोनों की अलग-अलग लिस्ट बनाएं। इसे ग्राफिक से समझिए-
इस तरह लायबिलिटीज कैलकुलेट करिए-
इसके बाद ये फॉर्मूला लगाइए- कुल एसेट्स - कुल लायबिलिटीज= नेटवर्थ
₹40 लाख − ₹15 लाख = ₹25 लाख
सवाल- अपनी नेटवर्थ जानना क्यों जरूरी है?
सवाल- जॉइंट ओनरशिप वाली संपत्ति को नेटवर्थ में कैसे गिना जाता है?
जवाब- इसे संपत्ति की बजाय आपके शेयर के अनुसार गिना जाता है।
सवाल- कर्ज नेटवर्थ को कैसे प्रभावित करता है?
जवाब- कर्ज आपकी नेटवर्थ को सीधे प्रभावित करता है, क्योंकि कर्ज लायबिलिटी माना जाता है। जितनी अधिक देनदारियां होंगी, आपकी नेटवर्थ उतनी ही कम होगी।
सवाल- क्या किसी की नेटवर्थ नेगेटिव भी हो सकती है?
जवाब- हां, ऐसा तब होता है, जब कुल लायबिलिटीज, कुल एसेट्स से ज्यादा हो जाती हैं।
किन कारणों से नेटवर्थ नेगेटिव हो सकती है?
सवाल- अगर नेटवर्थ नेगेटिव है, तो उसे कैसे सुधारें?
जवाब- नेगेटिव नेटवर्थ का मतलब है कि आपकी लायबिलिटीज आपके एसेट्स से ज्यादा हैं। इसे धीरे-धीरे सुधारा जा सकता है। ग्राफिक में सभी तरीके देखिए-
सवाल- अच्छी नेटवर्थ क्या है? क्या उम्र के हिसाब से इसका कोई पैमाना है?
जवाब- अच्छी नेटवर्थ का कोई एक तय पैमाना नहीं है। यह आपकी उम्र, कमाई, खर्च, लाइफस्टाइल और वित्तीय लक्ष्यों पर निर्भर करता है। उम्र के साथ आपकी जिम्मेदारियां और वित्तीय लक्ष्य बदलते हैं। इसलिए अलग-अलग उम्र में नेटवर्थ को इस तरह समझ सकते हैं-
20-30 साल: करियर की शुरुआत में बचत और निवेश शुरू करें। अनावश्यक कर्ज लेने से बचें।
30-40 साल: नियमित बचत और निवेश से संपत्ति बढ़ाने पर ध्यान दें। होम लोन और दूसरे कर्ज को मैनेज करें।
40-50 साल: रिटायरमेंट के लिए निवेश बढ़ाएं। साथ ही बच्चों की पढ़ाई और दूसरे बड़े लक्ष्यों के लिए फंड तैयार करें।
50 साल और उससे अधिक: रिटायरमेंट के लिए पर्याप्त फंड जुटाने और कर्ज कम करने पर ध्यान दें। ऐसी संपत्ति बनाएं, जिससे रिटायरमेंट के बाद नियमित आमदनी मिल सके।
सवाल- नेटवर्थ कितने अंतराल पर चेक करनी चाहिए?
जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए-
हर 6 महीने में: अधिकांश लोगों के लिए यह एक अच्छा अंतराल है।
साल में एक बार: अगर आपकी आय, निवेश और कर्ज में बहुत अधिक बदलाव नहीं होते, तो सालाना रिव्यू भी पर्याप्त है।
हर 3 महीने में: अगर आप सक्रिय रूप से निवेश करते हैं, नया लोन लिया है, या तेजी से अपनी वित्तीय स्थिति सुधारने की कोशिश कर रहे हैं, तो तिमाही रिव्यू सही हो सकता है।
सवाल- नेटवर्थ ट्रैक करने का सबसे आसान तरीका क्या है?
जवाब- इसका सबसे आसान तरीका है कि अपने एसेट्स और लायबिलिटीज का एक सिंपल रिकॉर्ड रखें और उसे नियमित रूप से अपडेट करें।
सवाल- किन गलतियों से नेटवर्थ बढ़ने के बजाय घटती है?
जवाब- नेटवर्थ बढ़ाने के लिए सिर्फ अधिक कमाना ही काफी नहीं है। कुछ सामान्य वित्तीय गलतियां आपकी नेटवर्थ को बढ़ने की बजाय घटा सकती हैं। ग्राफिक में देखिए-
सवाल- नेटवर्थ बढ़ाने की सबसे अच्छी स्ट्रैटेजी क्या है?
जवाब- डिसिप्लिन और कंटीन्यूटी लंबे समय में मजबूत नेटवर्थ बनाने की सबसे बड़ी कुंजी हैं, जैसेकि-
Only Dainik Bhaskar has reported this so far. New reports from every outlet are matched against it through the day.
BlindspotNo other outlet has reported this yet.
Coverage breakdown
01
Outlet
01
Report
01
Language
Coverage by language
Outlet reliability
National vs local desks
Full coverage
1 outletDainik Bhaskar · HI
आपका पैसा- आपकी नेटवर्थ कितनी है: कैसे कैलकुलेट करें, लायबिलिटी कैसे घटाएं, नेटवर्थ कैसे बढ़ाएं, फाइनेंशियल एक्सपर्ट के 12 टिप्स
Reliability unrated