इस बार जल्दी मिलेंगी NCERT की किताबें, जानें बोर्ड ने क्या बदलाव किए?
By ABP NewsCross-checked on TMR
Story confidence
Single source
40/100
Reported by a single source so far
The story
किताबों की किल्लत, कालाबाजारी और पायरेटेड बुक्स की बिक्री पर लगाम कसने के लिए हुई समीक्षा के बाद NCERT ने 2027-28 सत्र की पाठ्य पुस्तकों की छपाई के लिए कागज खरीद की टेंडर प्रक्रिया पहले ही पूरी कर ली.
NCERT Textbooks: आने वाले शैक्षणिक सत्र 2027-28 में छात्रों और पेरेंट्स को पाठ्यपुस्तकों की कमी और नकली किताबों की समस्या से राहत दिलाने के लिए एनसीईआरटी ने इस बार समय से पहले कदम उठाए हैं. शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी के निर्देश पर किताबों की किल्लत, कालाबाजारी और पायरेटेड बुक्स की बिक्री पर लगाम कसने के लिए हुई समीक्षा के बाद एनसीईआरटी ने 2027-28 सत्र की पाठ्य पुस्तकों की छपाई के लिए कागज खरीद की टेंडर प्रक्रिया पहले ही पूरी कर ली है. परिषद का टारगेट है कि नया सत्र शुरू होने से पहले ही दिल्ली एनसीआर समेत देश भर के बाजारों और दुकानों में पर्याप्त मात्रा में असली किताबें पहुंचा दी जाए.
पिछले सत्र के अनुभव से सबक लेते हुए एनसीईआरटी ने इस बार अपनी खरीद प्रणाली और लागत दोनों में बड़ा फेरबदल किया है. अधिकारियों के अनुसार पहले से कागज की व्यवस्था होने से छपाई और वितरण का काम समय पर पूरा हो सकेगा, जिससे छात्रों को प्रमाणिक पाठ्य सामग्री मिलेगी और बाजार में नकली व पायरेटेड किताबों के लिए गुंजाइश कमर रहेगी.
पिछले वर्ष कागज आपूर्ति का ठेका एक रीसेलर कंपनी को दिया गया था, जिससे सप्लाई में देरी हुई और सत्र शुरू होने के बाद भी बाजार में एनसीईआरटी की किताबों की कमी बनी रही. इस कमी का फायदा उठाकर नकली और पायरेटेड किताबों का कारोबार भी बढ़ा था.
वहीं इस बार रीसेलर और बिचौलियों के बजाय सीधे प्रतिष्ठित पेपर मीलों से कागज खरीदने की व्यवस्था की गई है. इससे सप्लाई चैन पर बेहतर नियंत्रण रहने और तय समय में छपाई पूरी होने की उम्मीद जताई जा रही है.
शैक्षणिक सत्र के लिए इस बार एनसीईआरटी ने 88.20 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से कागज खरीदें. वहीं यह दर 95 रुपये प्रति किलोग्राम के मौजूदा थोक मूल्य से कम बताई गई है. इसके अलावा हाल ही में असम में पाठ्यपुस्तकों के लिए 97.26 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से कागज खरीदा गया. इसकी तुलना करें तो एनसीईआरटी को प्रति किलो 9.06 रुपये की बचत हुई.
बताया जा रहा है की एनसीईआरटी के इस कदम के पीछे दो मुख्य उद्देश्य हैं, जिसमें पहला नए शैक्षणिक सत्र 2027-28 की शुरुआत से पहले किताबों की छपाई और वितरण पूरा कर उन्हें दुकानों तक पहुंचाना है, ताकि अभिभावकों और छात्रों को भटकना न पड़े और कालाबाजारी रोकी जाए.
वहीं दूसरा उद्देश्य बाजार में असली किताबों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कर नकली व पायरेटेड किताबों की बिक्री को रोकना है, जिससे छात्रों को सही पाठ्य सामग्री मिले और नकली पुस्तकों से होने वाले आर्थिक नुकसान पर लगाम लग सके.
Only ABP News has reported this so far. New reports from every outlet are matched against it through the day.
BlindspotNo other outlet has reported this yet.
Coverage breakdown
01
Outlet
01
Report
01
Language
Coverage by language
Outlet reliability
National vs local desks
Full coverage
1 outletABP News · HI
इस बार जल्दी मिलेंगी NCERT की किताबें, जानें बोर्ड ने क्या बदलाव किए?
Reliability unrated