'चीन की मदद से सुधर रही पाकिस्तान की अंतरिक्ष क्षमता, भारत को अपनी ताकत बढ़ानी होगी', सीडीएस का बड़ा बयान
By Dainik JagranCross-checked on TMR

Story confidence
Corroborated
82/100
Confirmed by 9 sources
The story
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि ने कहा कि चीन के पास उपलब्ध इंटेलिजेंस, सर्विलांस और रिकॉनाइसेंस, पोजीशनल नेविगेशन, टाइमिंग आदि क्षमताएं पाकिस्तान को भी उपलब्ध होंगी। इसलिए हमें अपनी गणना में इसे शामिल करना होगा।
- सीडीएस ने कहा कि हमें यह मानकर चलना होगा कि पाकिस्तान को तुर्की से भी मदद मिलेगी
- जनरल सुब्रमणि ने कहा कि चीन के पास उपलब्ध इंटेलिजेंस, सर्विलांस पाकिस्तान को भी मिलेंगी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान की अंतरिक्ष क्षमता चीन की मदद से सुधार रही है। पाकिस्तान की राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी सुपारको भी अपनी क्षमता विकसित करने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने जोर दिया कि भारत को इन विकासों को ध्यान में रखते हुए अपनी अंतरिक्ष क्षमताओं को और मजबूत करना होगा।
‘भविष्य के युद्ध और मल्टी-डोमेन ऑपरेशंस के लिए भारत की तैयारी’ विषय पर बोलते हुए मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए सीडीएस ने कहा कि हमें यह मानकर चलना होगा कि पाकिस्तान को तुर्किए से भी मदद मिलेगी।
आगे कहा कि चीन के पास उपलब्ध इंटेलिजेंस, सर्विलांस और रिकॉनाइसेंस, पोजीशनल नेविगेशन, टाइमिंग आदि क्षमताएं पाकिस्तान को भी उपलब्ध होंगी। इसलिए हमें अपनी गणना में इसे शामिल करना होगा। उनकी आईएसआर बेहतर होगी। लेकिन इसे ध्यान में रखते हुए हमें अपनी क्षमताएं बढ़ानी होंगी।
सीडीएस ने बताया कि भारत का स्पेस-बेस्ड सर्विलांस फेज-III (एसबीएस-3) कार्यक्रम जब ऑपरेशनल होगा, तो यह हमारी क्षमताओं को काफी हद तक बढ़ाएगा। अक्टूबर 2024 में कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी द्वारा मंजूर इस कार्यक्रम की अनुमानित लागत लगभग 26,968 करोड़ रुपये है।
इसके तहत 52 रिकॉनाइसेंस और सर्विलांस उपग्रह तैनात किए जाएंगे, जो सीमाओं और हिंद महासागर क्षेत्र में भूमि, वायु और समुद्री डोमेन अवेयरनेस को मजबूत करेंगे।
उन्होंने कहा कि साथ ही हम अधिक उपग्रह बनाने और लॉन्च करने के तरीके भी विकसित कर रहे हैं। हम निजी क्षेत्र और उद्यमियों के साथ भी काम कर रहे हैं।
चीन से मुकाबला और अन्य मुद्दे
उत्तरी मोर्चे और अंतरिक्ष में क्षमताओं के बारे में सीडीएस ने स्पष्ट किया कि भारत को चीन के वैश्विक सैन्य या अंतरिक्ष इन्वेंटरी से एक-एक करके मुकाबला करने की जरूरत नहीं है। हमें न तो योजना बनानी चाहिए और न ही चीन के पास जो कुछ है, उसे हासिल करने की होड़ लगानी चाहिए। हमें अपनी सीमाओं को देखने और रिविजिट टाइम कम करने के लिए पर्याप्त क्षमता चाहिए।
Coverage breakdown
09
Outlets
09
Reports
03
Languages
Coverage by language
Outlet reliability
National vs local desks
Full coverage
9 outletsHindustan Times · EN
CDS General Subramani flags Pakistan’s space growth with China, Turkey’s help: ‘Must factor it into our calculus’
Reliability unrated
Live Hindustan · HI
पाकिस्तान की स्पेस पावर बढ़ा रहा चीन, तुर्किये भी साथ? भारत की चिंता पर क्या बोले CDS सुब्रमणि
Reliability unrated
The Economic Times · EN
Pakistan's space capability improving with China's help, need to factor into our calculus: CDS General N S Raja Subramani
Reliability unrated
ThePrint · EN
Pak’s space capability improving with China’s help, need to factor into our calculus: CDS
Reliability unrated
The New Indian Express · EN
Pakistan's space capabilities, boosted by China and Turkey, add to India's security concerns: CDS
Reliability unrated
The Times of India · EN
Pak's space capability improving with China's help: CDS Gen Subramani
Reliability unrated
WION · EN
CDS General Subramani flags China and Turkey’s backing to Pakistan’s space growth, stresses on enhancing capability
Reliability unrated
TV9 Marathi · MR
भारतही तयारीत आहे…. पाकला ‘या’ दोन देशांची मोठी मदत, पर्दाफाश करत CDS जनरल यांचा थेट इशारा
Reliability unrated
Dainik Jagran · HI
'चीन की मदद से सुधर रही पाकिस्तान की अंतरिक्ष क्षमता, भारत को अपनी ताकत बढ़ानी होगी', सीडीएस का बड़ा बयान
Reliability unrated