Jhansi News बेटे के सुसाइड करने पर दो के खिलाफ मां ने दर्ज कराया केस
By Amar UjalaCross-checked on TMR
Story confidence
Single source
40/100
Reported by a single source so far
The story
झांसी। बबीना के आरा मशीन के सिमरवारी गांव में 40 हजार बकाया और बाइक वापस मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद युवक के सुसाइड करने के मामले में कोर्ट के आदेश के बाद टेंट हाउस संचालक समेत दो के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
आरा मशीन निवासी विद्या देवी ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा अजय (25) गांव में ही मनोज टेंट हाउस पर काम करता था। मनोज राजपूत उर्फ हल्ले और नरेश साहू के पास उसकी मजदूरी के 40 हजार रुपये बकाया थे। आरोप है कि अजय ने कर्ज लेकर बाइक खरीदी, जिसे मनोज ने जबरन अपने पास रख लिया था। अजय के मजदूरी के रुपये और बाइक मांगने पर आरोपियों ने उसे बुरी तरह पीटा। मां के बीच बचाव करने पर अजय को छोड़ा। दोनों ने रुपये और बाइक मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। इससे डरकर अजय ने एक अगस्त को कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। थानाध्यक्ष बबीना राहुल राठौर के मुताबिक मनोज एवं नरेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच कराई जा रही है।
Only Amar Ujala has reported this so far. New reports from every outlet are matched against it through the day.
BlindspotNo other outlet has reported this yet.
Coverage breakdown
01
Outlet
01
Report
01
Language
Coverage by language
Outlet reliability
National vs local desks
Full coverage
1 outletAmar Ujala · HI
Jhansi News बेटे के सुसाइड करने पर दो के खिलाफ मां ने दर्ज कराया केस
Reliability unrated