Gorakhpur News बूथ पर हिजाब और घूंघट वाली महिलाओं की पहचान करेंगी महिला मतदानकर्मी
By Amar UjalaCross-checked on TMR
Story confidence
Single source
40/100
Reported by a single source so far
The story
- बुजुर्गों और दिव्यांगों को घर से मतदान की सुविधा, बूथ के बाहर जमा कर सकेंगे मोबाइल
गोरखपुर। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर निर्वाचन आयोग ने मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं बेहतर बनाने और मतदाताओं की सुविधा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। हिजाब और घूंघट वाली महिलाओं की पहचान के लिए बूथों पर महिला मतदानकर्मियों की तैनाती की जाएगी। वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों को घर से मतदान की सुविधा मिलेगी। वहीं, मतदाता मतदान केंद्र के बाहर मोबाइल जमा कर वोट डाल सकेंगे।
तारामंडल क्षेत्र स्थित एक होटल में आयोजित समीक्षा बैठक के दूसरे दिन शुक्रवार को आजमगढ़ मंडल के आजमगढ़, मऊ और बलिया तथा विंध्याचल मंडल के मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र के अधिकारियों ने चुनावी तैयारियों का ब्योरा प्रस्तुत किया। बैठक में आजमगढ़ मंडल के कमिश्नर विवेक, विंध्याचल के कमिश्नर राजेश प्रकाश, संबंधित जिलों के डीएम, रेंज के डीआईजी और एसपी शामिल हुए। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा, उप निर्वाचन आयुक्त भारत भानु प्रकाश येतुरू, उप निर्वाचन आयुक्त भारत प्रकाश राजपुरोहित सहित आयोग और प्रदेश प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग ने कहा कि मतदान केंद्रों पर पर्दानशीं महिलाओं की पहचान महिला मतदानकर्मी करेंगी। इसके लिए जरूरी व्यवस्था की जाएगी। बुजुर्गों और महिलाओं के बैठने के लिए भी इंतजाम किए जाएंगे। मतदाताओं को ईवीएम के इस्तेमाल के प्रति जागरूक करने के लिए गांवों में मोबाइल वैन चलाई जाएंगी। शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ईएलसी) के माध्यम से भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
मतदान केंद्र के बाहर मोबाइल फोन जमा करने के लिए लकड़ी के रैक और जूट के बैग रखे जाएंगे। इससे मतदाता फोन जमा कर मतदान कर सकेंगे। वहीं, मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में मोबाइल ले जाने पर उसे बंद रखना होगा। आयोग ने मतदान केंद्रों पर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं।
नए मतदाताओं के नाम जोड़ने पर दें विशेष ध्यान
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कहा कि 18 से 19 वर्ष के नए मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके लिए 28 और 29 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इनमें बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मौजूद रहेंगे। मतदाता नाम जुड़वाने के साथ ही सूची में दर्ज विवरण में सुधार के लिए भी आवेदन कर सकेंगे। मतदान केंद्रों पर बिजली, पेयजल, शौचालय और रैंप जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा गया है। साथ ही मतदाताओं को अपने बूथ और मतदाता सूची में नाम की जानकारी देने के लिए जागरूक किया जाएगा। ईवीएम और वीवीपैट के स्ट्रांग रूम की सुरक्षा, मतदानकर्मियों के प्रशिक्षण और संवेदनशील व अति संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की गई।
एमपी पॉलिटेक्निक और पादरी बाजार के बूथों का निरीक्षण
वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त ने शुक्रवार को एमपी पॉलिटेक्निक और पादरी बाजार स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीएलओ से मतदाता सूची पुनरीक्षण की जानकारी ली। कुछ स्थानों पर मकान नंबर दर्ज नहीं होने की समस्या सामने आई। अधिकारियों को इसे ठीक कराने के निर्देश दिए गए। एक जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं और मतदाता सूची से छूटी महिलाओं के नाम जोड़ने पर जोर दिया गया।
मतदाता सूची से हटाए जाएंगे दोहरे नाम
निर्वाचन अधिकारियों को मतदाता सूची में दोहराव रोकने के निर्देश दिए गए हैं। अनुपस्थित, स्थानांतरित, एक से अधिक स्थानों पर दर्ज और मृत मतदाताओं (एएसडीडी) का सत्यापन कराया जाएगा। बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर टेबल टॉप अभ्यास के जरिये सूची की त्रुटियों की पहचान करेंगे। चार जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने से पहले सभी गड़बड़ियां दूर करने का लक्ष्य रखा गया है।
Only Amar Ujala has reported this so far. New reports from every outlet are matched against it through the day.
BlindspotNo other outlet has reported this yet.
Coverage breakdown
01
Outlet
01
Report
01
Language
Coverage by language
Outlet reliability
National vs local desks
Full coverage
1 outletAmar Ujala · HI
Gorakhpur News बूथ पर हिजाब और घूंघट वाली महिलाओं की पहचान करेंगी महिला मतदानकर्मी
Reliability unrated