MANIT में 82 लाख का हाईएस्ट प्लेसमेंट, Google Amazon से आए जॉब ऑफर
By Prabhat KhabarCross-checked on TMR

Story confidence
Single source
40/100
Reported by a single source so far
The story
MANIT Bhopal कैंपस में स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (AI Generated)
MANIT Bhopal Placement 2026: इंजीनियरिंग की डिग्री हाथ में हो और Google, Amazon जैसी दिग्गज कंपनियां नौकरी का ऑफर लेकर दरवाजे पर खड़ी हों, तो भला किसका सीना चौड़ा नहीं होगा. MANIT भोपाल के छात्रों के लिए कैंपस प्लेसमेंट में कुछ ऐसा ही मौका आया. यहां टैलेंट दिखाया तो कंपनियों ने भी दिल खोलकर सैलरी ऑफर की.
इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद अच्छी नौकरी और शानदार सैलरी हर स्टूडेंट का सपना होता है. देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में शामिल MANIT भोपाल के प्लेसमेंट रिकॉर्ड में भी छात्रों के लिए कई अच्छी खबरें हैं. संस्थान के 2024-25 के प्लेसमेंट आंकड़ों के मुताबिक, यहां छात्रों को अधिकतम 82 लाख रुपये का पैकेज मिला है. वहीं, औसत पैकेज 26.5 लाख रुपये रहा. खास बात यह है कि संस्थान में प्लेसमेंट पाने वाले छात्रों का प्रतिशत 92 रहा है.
पिछले तीन साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो MANIT भोपाल में प्लेसमेंट का प्रदर्शन लगातार अच्छा रहा है. हालांकि, सबसे ज्यादा प्लेसमेंट प्रतिशत 2022-23 में दर्ज किया गया था. आइए जानते हैं MANIT भोपाल के प्लेसमेंट रिकॉर्ड की पूरी कहानी.
MANIT भोपाल में 92% छात्रों को मिली नौकरी
MANIT भोपाल के 2024-25 के प्लेसमेंट आंकड़ों के अनुसार, संस्थान में कुल 240 छात्रों की स्ट्रेंथ दर्ज की गई. इनमें से 221 छात्रों को प्लेसमेंट मिला. इस तरह संस्थान का कुल प्लेसमेंट प्रतिशत 92 रहा. वहीं, 19 छात्र प्लेसमेंट हासिल नहीं कर सके. यह आंकड़ा दिखाता है कि संस्थान के ज्यादातर छात्र पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी पाने में सफल रहे.
82 लाख रुपये तक पहुंचा सबसे बड़ा पैकेज
सैलरी के मामले में भी MANIT भोपाल के छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया है. 2024-25 में यहां का सबसे बड़ा पैकेज 82 लाख रुपये रहा. वहीं, छात्रों को मिलने वाला औसत पैकेज 26.5 लाख रुपये दर्ज किया गया. न्यूनतम पैकेज 8 लाख रुपये रहा.
तीन साल में कैसा रहा प्लेसमेंट?
MANIT भोपाल के पिछले तीन साल के आंकड़ों को देखें तो प्लेसमेंट प्रतिशत में थोड़ा उतार-चढ़ाव जरूर आया है. हालांकि, 2024-25 में पिछले साल के मुकाबले सुधार दर्ज किया गया है-
आंकड़ों के मुताबिक, 2022-23 में 97.40% छात्रों को नौकरी मिली थी. इसके बाद 2023-24 में यह आंकड़ा घटकर 91.17% रह गया. वहीं, 2024-25 में इसमें मामूली सुधार हुआ और प्लेसमेंट प्रतिशत 92% पर पहुंच गया.
160 कंपनियों ने किया कैंपस विजिट
MANIT भोपाल के कैंपस प्लेसमेंट में देश-विदेश की कई बड़ी कंपनियां शामिल हुईं. संस्थान के आंकड़ों के मुताबिक, प्लेसमेंट के लिए कुल 160 कंपनियों ने कैंपस विजिट किया. इनमें Google, Amazon, Microsoft, Oracle, Deutsche Bank, JPMorgan, Goldman Sachs, BlackRock, Samsung, Cisco, Flipkart, PayPal, Siemens, Nvidia, Zomato, Atlassian, Meesho, Razorpay और Qualcomm जैसी कंपनियों के नाम शामिल हैं.
95 छात्रों को मिली 6 महीने की इंटर्नशिप
MANIT भोपाल में सिर्फ नौकरी ही नहीं, बल्कि इंटर्नशिप के अवसरों पर भी ध्यान दिया गया है. संस्थान के प्लेसमेंट आंकड़ों के अनुसार, कुल 95 छात्रों को 6 महीने की इंटर्नशिप मिली. इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए इंटर्नशिप काफी अहम होती है, क्योंकि इससे उन्हें पढ़ाई के दौरान ही इंडस्ट्री में काम करने का अनुभव मिलता है.
Only Prabhat Khabar has reported this so far. New reports from every outlet are matched against it through the day.
BlindspotNo other outlet has reported this yet.
Coverage breakdown
01
Outlet
01
Report
01
Language
Coverage by language
Outlet reliability
National vs local desks
Full coverage
1 outletPrabhat Khabar · HI
MANIT में 82 लाख का हाईएस्ट प्लेसमेंट, Google Amazon से आए जॉब ऑफर
Reliability unrated