तमिलनाडु- मदुरै की पहाड़ी पर आज दीपथून पर दीपक जलेगा: 24 नवंबर को मंदिर पर दीप जलाया था, कल सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को फटकारा
By Dainik BhaskarCross-checked on TMR

Story confidence
Single source
40/100
Reported by a single source so far
The story
तमिलनाडु के मदुरै में तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित दीपथून पर आज दीपक जलाया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को राज्य प्रशासन को फटकार लगाते हुए शनिवार को CRPF की सुरक्षा में दीपथून पर दीपक जलाने का आदेश दिया था।
मदुरै में कार्तिक पूर्णिमा के दिन ‘कार्तिगई दीपम’ नाम की रस्म के तहत ऊंची पहाड़ी के ऊपर बने स्तंभ पर दीप जलाया जाता है। इस स्तंभ को दीपथून कहते हैं।
विवाद तब शुरू हुआ, जब पहाड़ पर हिंदू पक्ष दीप जलाना चाहता था, लेकिन तमिलनाडु सरकार ने इसकी इजाजत नहीं दी। जब हिंदू पक्ष सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, तो कोर्ट ने तय तारीख पर दीप जलाने को कहा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
शुक्रवार की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हमने दीप जलाने का आदेश दिया। इसे जानबूझकर नहीं माना गया। ये कोर्ट की अवमानना है।
कोर्ट ने कहा कि अफसरों ने हमारा नहीं, अपने राजनीतिक आकाओं का आदेश माना। ऐसी संवैधानिक गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं करेंगे।
अदालत ने सुब्रामणिया स्वामी मंदिर के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी को निलंबित कर दिया। मंदिर का प्रशासन दो जजों की कमेटी को सौंप दिया। कोर्ट ने तमिलनाडु के मुख्य सचिव, डीजीपी, मदुरै कलेक्टर और अन्य अफसरों को भी अवमानना नोटिस दिया है।
दीप विवाद: 20 से 27 नवंबर तक क्या-क्या हुआ
20 नवंबर: सुप्रीम कोर्ट ने 24 नवंबर को कार्तिगई दीपम उत्सव पर दीपथून नाम के पत्थर के स्तंभ पर दीप जलाने की एक बार की अनुमति दी। इसके लिए मंदिर प्रशासन की अधिकृत टीम बनाई जानी थी। जिला कलेक्टर को ASI और पुलिस के साथ व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। आम लोगों की एंट्री और प्रदर्शन पर रोक थी।
21 नवंबर: तमिलनाडु सरकार ने आदेश पर पुनर्विचार याचिका दाखिल की। सरकार का कहना था कि दीपथून मंदिर का धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि अंग्रेजों के समय का सर्वेक्षण स्तंभ है। उसने वहां दीप जलाने की अनुमति पर रोक लगाने की मांग की।
24 नवंबर: दीपथून की जगह उचि पिल्लैयार मंदिर के पास पारंपरिक स्थान पर दीप जलाया गया। दीपथून पर इलेक्ट्रिक लाइट जलती दिखाई दी। भाजपा और हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नयनार नागेंद्रन को हाउस अरेस्ट किया गया। कई कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया गया। पहाड़ी के पास पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई। पुलिस वाहन के शीशे भी तोड़े गए।
25 नवंबर: सुप्रीम कोर्ट में तमिलनाडु सरकार ने दीप नहीं जलने के लिए माफी मांगी। सरकार ने कहा कि प्रशासन ने व्यवस्था की थी, लेकिन मंदिर ट्रस्ट बोर्ड ने दीपथून पर दीप जलाने के लिए टीम को अनुमति नहीं दी। बोर्ड ने पारंपरिक स्थान पर ही दीप जलाने का फैसला किया था।
27 नवंबर: मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने तमिलनाडु प्रशासन को फटकार लगाई और शनिवार को तय जगह यानी दीपथून में दीपक जलाने का आदेश दिया। साथ ही कोर्ट ने तमिलनाडु के मुख्य सचिव, डीजीपी, मदुरै कलेक्टर और अन्य अफसरों को अवमानना नोटिस भेजा।
1862 और 1912 में भी हुई स्तंभ पर दीप जलाने की कोशिश
तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपथून यानी पत्थर के स्तंभ पर दीप जलाने को लेकर अरुलमिगु सुब्रमणिया स्वामी मंदिर और सिकंदर बदूशा दरगाह के बीच लंबे समय से विवाद है। मंदिर पहाड़ी के नीचे स्थित है, जबकि दरगाह और दीपथून पहाड़ी पर हैं।
हिंदू संगठन दीपथून पर कार्तिगई दीपम जलाने की मांग करते रहे हैं। वहीं, दरगाह के पास होने के कारण इस मांग का विरोध होता रहा है।
पुराने अदालती रिकॉर्ड के मुताबिक, 1862 और 1912 में भी दीपथून पर दीप जलाने की कोशिश हुई थी। दोनों बार अधिकारियों ने इसकी अनुमति नहीं दी।
मंदिर और दरगाह के बीच जमीन और धार्मिक अधिकार का विवाद
तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर विवाद सिर्फ दीप जलाने की जगह तक सीमित नहीं है। इसके पीछे पहाड़ी के मालिकाना हक और धार्मिक अधिकारों का पुराना मामला भी है।
1923 में एक सब-कोर्ट ने पहाड़ी का मालिकाना हक मंदिर को दिया था। हालांकि, दरगाह की जगह, वहां तक जाने वाली सीढ़ियों और नेल्लीथोपे इलाके पर मुस्लिम समुदाय के अधिकार को भी माना गया था।
1926 में मद्रास हाईकोर्ट ने इस फैसले को पलट दिया। इसके बाद 1931 में लंदन की प्रिवी काउंसिल ने मंदिर की अपील पर 1923 के फैसले को बहाल कर दिया। इसमें पहाड़ी मंदिर के अधिकार में मानी गई, जबकि दरगाह और वहां तक जाने के रास्ते के अधिकार सुरक्षित रखे गए।
1996 में मद्रास हाईकोर्ट ने मंदिर प्रशासन को पारंपरिक जगह के अलावा पहाड़ी पर किसी दूसरी जगह दीप जलाने पर विचार करने की अनुमति दी थी। इसके लिए धार्मिक विभाग की मंजूरी और दरगाह से तय दूरी की शर्त रखी गई थी।
Only Dainik Bhaskar has reported this so far. New reports from every outlet are matched against it through the day.
BlindspotNo other outlet has reported this yet.
Coverage breakdown
01
Outlet
01
Report
01
Language
Coverage by language
Outlet reliability
National vs local desks
Full coverage
1 outletDainik Bhaskar · HI
तमिलनाडु- मदुरै की पहाड़ी पर आज दीपथून पर दीपक जलेगा: 24 नवंबर को मंदिर पर दीप जलाया था, कल सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को फटकारा
Reliability unrated