Kurukshetra News 1 किलो 343 ग्राम अफीम के साथ नरवाना निवासी गिरफ्तार
By Amar UjalaCross-checked on TMR
Story confidence
Single source
40/100
Reported by a single source so far
The story
डीएसपी मुख्यालय सुरेश कुमार ने बताया कि 26 नवंबर को पुलिस चौकी थर्ड गेट की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि हितेश उर्फ काकु अफीम लेकर कुरुक्षेत्र में बेचने आता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पिहोवा रोड स्थित राज पैलेस के आसपास निगरानी शुरू कर दी। कुछ समय बाद वहां पहुंचे एक संदिग्ध युवक को काबू कर उसके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से 1 किलो 343 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना केयूके में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
गीता महोत्सव के लिए होटल संचालकों को सुरक्षा निर्देश, हर यात्री का रिकॉर्ड रखना होगा अनिवार्य
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर कुरुक्षेत्र पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस ने होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों को प्रत्येक यात्री का पहचान पत्र और मोबाइल नंबर सहित पूरा विवरण रजिस्टर में दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही प्रतिष्ठानों के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और रिकॉर्डिंग दुरुस्त रखने को कहा गया है।
डीएसपी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की गरिमा और आयोजन को सुव्यवस्थित बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। होटल और रेस्टोरेंट संचालक पुलिस के साथ बेहतर समन्वय बनाकर रखें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
बैठक में सुरक्षा प्रभारी उप निरीक्षक रविंद्र कुमार, जिला होटल एसोसिएशन के प्रधान बाबू राम टाया, उपप्रधान नरेश ढुल, दीपक सैनी, राज आर्य, सुनील कुमार, बीआर चौहान सहित अन्य होटल एवं रेस्टोरेंट संचालक मौजूद रहे।
लिफ्ट देने के बहाने महिला की बालियां छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार, खरीदार भी पकड़ा
शाहाबाद। शाहबाद जाने के लिए बस अड्डे पर खड़ी महिला को लिफ्ट देने के बहाने सुनसान जगह पर ले जाकर उसकी बालियां छीनने के मामले में कुरुक्षेत्र पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने वारदात को अंजाम देने के आरोपी अंकित उर्फ बिल्ला निवासी छपरा और छीनी गई बालियां खरीदने के आरोपी मोनू कुमार निवासी गुढा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अंकित से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और मोनू से 45 हजार रुपये बरामद किए हैं।
पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल ने बताया कि 15 अक्तूबर को चढूनी निवासी महिला ने थाना शाहाबाद में शिकायत दी थी कि वह सुबह करीब नौ बजे शाहाबाद जाने के लिए घर से निकली थी। शरीफगढ़ बस अड्डे पर वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार एक युवक ने उसे शाहाबाद छोड़ने की बात कहकर लिफ्ट दी।
आरोपी महिला को अनजान रास्ते पर ले गया और सुनसान जगह पर मोटरसाइकिल रोककर उसकी दोनों बालियां छीनकर फरार हो गया। महिला ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने 23 नवंबर को कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अंकित से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और मोनू से 45 हजार रुपये बरामद किए गए।
फैक्ट्री, गोदामों और गांवों में पहुंची पुलिस, युवाओं को नशे के दुष्परिणाम बताए
कुरुक्षेत्र। युवाओं को नशे की गिरफ्त में आने से बचाने और समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कुरुक्षेत्र पुलिस ने अभियान चलाया। इसके तहत फैक्ट्री, गोदामों, गांवों और स्कूलों में पहुंचकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। 27 नवंबर को पुलिस की नशामुक्त टीम ने गांव चिब्बा और बिशनगढ़ में ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं को जागरूक किया।
पुलिस प्रवक्ता नरेश के अनुसार सहायक उप निरीक्षक ऋषि पाल के नेतृत्व में टीम ने जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को बताया गया कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि इसका असर पूरे परिवार और समाज पर पड़ता है। नशे की लत से आर्थिक, मानसिक और सामाजिक परेशानियां बढ़ती हैं। इसके कारण युवा अपराध की राह पर भी जा सकते हैं। टीम ने राजकीय स्कूल में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और पढ़ाई, खेलकूद तथा अन्य सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। ग्रामीणों और युवाओं से अपने आसपास नशे से संबंधित गतिविधियों की जानकारी पुलिस को देने की अपील भी की गई। पुलिस ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। नशे से जुड़ी सूचना देने वाले लोगों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने का एक और आरोपी गिरफ्तार
इस्माईलाबाद। थडौली गांव में घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने के मामले में कुरुक्षेत्र पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना इस्माईलाबाद की पुलिस टीम ने सिमन कुमार निवासी थडौली को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस पहले चार आरोपियों सचिन कुमार, रमन कुमार, मनीष कुमार और जरनैल सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस प्रवक्ता नरेश के अनुसार थडौली निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने उनके घर में घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। आरोपियों ने घर के दरवाजे तोड़ दिए और अंदर रखे गहने तथा 47 हजार रुपये ले गए। इसके अलावा उनके पति की रेहड़ी भी तोड़ दी और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। महिला के अनुसार घटना के दौरान परिवार के सदस्य डर के कारण कमरे में बंद रहे। डायल-112 पर सूचना देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। शिकायत के आधार पर थाना इस्माईलाबाद में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस ने इस मामले में पहले चार आरोपियों को 28 जुलाई को गिरफ्तार किया था। अब एक और आरोपी सिमन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
होटल में हमला कर दो लोगों को घायल करने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र। नरकातारी रोड स्थित होटल में सामूहिक हमला कर दो लोगों को गंभीर चोट पहुंचाने और होटल में तोड़फोड़ करने के मामले में कुरुक्षेत्र पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना कृष्णा गेट की टीम ने कर्मजीत सिंह निवासी चिब्बा और गौरव कुमार निवासी अमीन को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस पहले दो आरोपियों विजय कुमार और नीरज कुमार को गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस प्रवक्ता नरेश के अनुसार गढ़ी रोडान निवासी प्रदीप कुमार ने शिकायत दी थी कि 22 अक्टूबर 2026 को वह अपने साथियों करमजीत और कंवर सिंह के साथ नरकातारी रोड स्थित होटल में मौजूद था। इसी दौरान विजय गुज्जर और नीरज नरवाल वहां पहुंचे और उनके साथ गाली-गलौज व हाथापाई करने लगे।
शिकायत के अनुसार अगले दिन सुबह नीरज नरवाल अपने कई साथियों के साथ होटल पहुंचा। आरोपियों ने करमजीत और कंवर सिंह पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद होटल में रखी एलसीडी, शीशे और बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को भी तोड़ दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शिकायत के आधार पर थाना कृष्णा गेट में प्राथमिकी दर्ज कर जांच उप निरीक्षक सतीश कुमार को सौंपी गई थी। पुलिस ने 16 नवंबर को विजय कुमार निवासी गोविंद माजरा और नीरज कुमार निवासी सिंहपुरा को गिरफ्तार किया था। अब 27 नवंबर को कर्मजीत सिंह और गौरव कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
Only Amar Ujala has reported this so far. New reports from every outlet are matched against it through the day.
BlindspotNo other outlet has reported this yet.
Coverage breakdown
01
Outlet
01
Report
01
Language
Coverage by language
Outlet reliability
National vs local desks
Full coverage
1 outletAmar Ujala · HI
Kurukshetra News 1 किलो 343 ग्राम अफीम के साथ नरवाना निवासी गिरफ्तार
Reliability unrated