Jhansi News 330 जोड़ों ने लिए सात फेरे, 72 ने कहा कुबूल है
By Amar UjalaCross-checked on TMR
Story confidence
Single source
40/100
Reported by a single source so far
The story
झांसी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शुक्रवार को ओरछा रोड स्थित एक विवाहघर में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 402 जोड़ों का विवाह हुआ। इसमें 330 जोड़ों ने हिंदू रीति से मंत्रोच्चारण के साथ फेरे लिए, जबकि 72 मुस्लिम जोड़ों का निकाह परंपराओं के अनुसार हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) रामतीर्थ सिंघल एवं डॉ. बाबूलाल तिवारी उपस्थित रहे। इनके अलावा भाजपा महानगर जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह और भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रदीप पटेल ने भी समारोह में पहुंचकर नवविवाहित जोड़ों को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। 442 जोड़ों के विवाह कराए जाने थे, लेकिन जनपद के 40 जोड़े समारोह में नहीं पहुंच सके। इसीलिए उनका विवाह नहीं हो सका। बताया गया है कि अब जिला स्तर की समिति तय करेगी कि जो जोड़े विवाह में नहीं पहुंच सके उनके विवाह होंगे या नहीं। विवाह की खास बात रही कि ग्रामीण क्षेत्र के 244 जोड़ों ने तो जनपद के विभिन्न नगरीय क्षेत्र के 158 जोड़ों के विवाह हुए। उनका मौके पर बायोमीट्रिक सत्यापन कराया गया ताकि कोई गड़बड़ी न हो सके।
64 हजार रुपये जाएंगे खातों में
बताया गया कि विवाह योजना के तहत जोड़ों को कुल एक लाख रुपये का लाभ दिया जाना है। इसमें से 64 हजार रुपये विवाहिता के खाते में जाएगा। 15 हजार रुपये खानपान व विवाह की व्यवस्थाओं में खर्च किए जाने का प्रावधान है व बाकी 21 हजार में जोड़ों को गृहस्थी का सामान दिया जाता है। सामूहिक विवाह के तहत जोड़ों के विवाह ठीक से हो सकें। इसके लिए प्रभारी जिलाधिकारी आरएस सब्बनबाड तीन घंटे से ज्यादा वक्त तक मौजूद रहे। उन्होंने जोड़ों को दी जाने वाली सामग्री से लेकर खानपान के इंतजाम को भी देखा। मंच पर साफा बांधकर जोड़ों के परिजनों का फर्ज भी निभाया। उन्होंने बताया कि विवाह समारोह सफलतापूर्वक हुआ।
Only Amar Ujala has reported this so far. New reports from every outlet are matched against it through the day.
BlindspotNo other outlet has reported this yet.
Coverage breakdown
01
Outlet
01
Report
01
Language
Coverage by language
Outlet reliability
National vs local desks
Full coverage
1 outletAmar Ujala · HI
Jhansi News 330 जोड़ों ने लिए सात फेरे, 72 ने कहा कुबूल है
Reliability unrated