Jhansi News नशीला पाउडर रखने के दोषी को दो माह 14 दिन की सजा
By Amar UjalaCross-checked on TMR
Story confidence
Single source
40/100
Reported by a single source so far
The story
झांसी। नशीला पाउडर रखने के एक मामले में विशेष न्यायालय एनडीपीएस एक्ट ने दोषी शमशुद्दीन खां को दो माह 14 दिन के कारावास की सजा सुनाई है। उस पर 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। विशेष न्यायाधीश ओमपाल सिंह ने शुक्रवार को यह फैसला सुनाया।
अर्थदंड अदा न करने पर दोषी को एक माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। अभियोजन के अनुसार, यह घटना 22 जून, 2020 को हुई थी। सकरार थाना पुलिस को ग्राम मनगुवां में एक व्यक्ति के पास नशीला पाउडर होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो शमशुद्दीन खां ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की और तलाशी ली। तलाशी के दौरान शमशुद्दीन खां के पास से गुलाबी रंग की पन्नी में नशीला पाउडर बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद पदार्थ का नमूना लेकर विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा था। जांच रिपोर्ट में पदार्थ की पुष्टि नशीले पाउडर के रूप में हुई। इसके बाद उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया गया। न्यायालय ने उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर दोषी को सजा सुनाई।
Only Amar Ujala has reported this so far. New reports from every outlet are matched against it through the day.
BlindspotNo other outlet has reported this yet.
Coverage breakdown
01
Outlet
01
Report
01
Language
Coverage by language
Outlet reliability
National vs local desks
Full coverage
1 outletAmar Ujala · HI
Jhansi News नशीला पाउडर रखने के दोषी को दो माह 14 दिन की सजा
Reliability unrated