मिन्हाज मर्चेंट का कॉलम: 2070 तक कैसा होगा हिंदू-मुस्लिम आबादी का समीकरण
By Dainik BhaskarCross-checked on TMR

Story confidence
Single source
40/100
Reported by a single source so far
The story
इस महीने जारी प्यू रिसर्च सेंटर के ‘फ्यूचर ऑफ वर्ल्ड रिलीजन्स’ सर्वेक्षण में भारत के लिए भी कई अहम निष्कर्ष हैं। प्यू रिसर्च के सर्वेक्षण के मुताबिक, भारत में मुसलमानों की आबादी का अनुपात आज के 15.2% से बढ़कर 2070 में 19.6% हो जाएगा। लेकिन कुछ हलकों में जताई जा रही आशंकाओं के विपरीत, हिंदुओं की आबादी का अनुपात 2070 तक धीरे-धीरे ही घटेगा। आज यह 79.4% है, जो तब घटकर करीब 76% रह जाएगी।
भारत में मुसलमानों की संख्या 21.3 करोड़ आंकी गई है। नवीनतम जनगणना के आंकड़े उपलब्ध न होने के कारण (जो 2027 में आने वाले हैं) प्यू सर्वेक्षण 2011 की जनगणना को आधार बनाकर भविष्य के अनुमान प्रस्तुत करता है।
प्यू रिसर्च के मुताबिक, 2070 तक भारत में मुसलमानों की संख्या बढ़कर 33.4 करोड़ हो जाएगी और इस तरह भारत दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाला देश होगा।
सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी पाकिस्तान में होगी। प्यू का कहना है कि पाकिस्तान में उच्च प्रजनन दर के कारण 2070 तक मुस्लिम आबादी दोगुनी हो जाएगी।
हालांकि हिंदुओं की आबादी भी बढ़ रही है। मुसलमानों जितनी तेजी से तो नहीं, लेकिन ईसाइयों से कहीं अधिक तेज गति से। उदाहरण के लिए, 2070 तक अमेरिका में हिंदुओं की संख्या आज के 30 लाख से बढ़कर 74 लाख हो जाएगी और वे वहां यहूदियों की संख्या से अधिक हो जाएंगे।
दुनिया की सबसे सम्मानित शोध संस्थाओं में से एक प्यू का कहना है कि 2035 तक इस्लाम दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बनकर ईसाई धर्म को पीछे छोड़ सकता है। इसके गहरे भू-राजनीतिक परिणाम होंगे।
हालांकि प्यू ने नस्ली या जातीय समूहों पर ध्यान केंद्रित नहीं किया, लेकिन दूसरे सर्वेक्षण यूरोपीय मूल की श्वेत आबादी में तेजी से गिरावट की ओर संकेत करते हैं। स्पेसएक्स के इलॉन मस्क अक्सर चेतावनी देते हैं कि श्वेत नस्ल के अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है।
अनुमान है कि वैश्विक आबादी में उसका हिस्सा 1900 के 36% से घटकर 2100 तक मात्र 6% रह जाएगा। इसका पश्चिम और ग्लोबल-साउथ के बीच शक्ति-संतुलन पर गहरा असर पड़ेगा।
देश की मुस्लिम आबादी में होने वाले इन बदलावों के राजनीतिक निहितार्थ तो स्पष्ट हैं। लेकिन आगामी 44 वर्षों की अवधि में मुसलमानों की आबादी का अनुपात 15.2 प्रतिशत से बढ़कर 19.6 प्रतिशत होना उस भय को जायज नहीं ठहराता, जिसे आजकल अकसर प्रचारित किया जाता है।
2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए को देशभर में 44% वोट मिले थे। अकेले भाजपा का वोट शेयर 37% था। एक हिंदू बहुसंख्यकवादी पार्टी के लिए 37 प्रतिशत का राष्ट्रीय वोट शेयर, भारत की 79 प्रतिशत हिंदू आबादी के आधे से भी कम है।
बिहार, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में एनडीए के सहयोगी दलों ने हिंदू वोटों के एक हिस्से को हासिल करने में सफलता पाई थी। हालांकि लोकसभा में अपने दम पर 272 सीटों का बहुमत हासिल करने के लिए भाजपा को अपना वोट शेयर 37% से बढ़ाकर 40% से अधिक करना होगा।
भाजपा ऐसा दो तरीकों से कर सकती है। पहला, अपने मूल हिंदू वोट आधार पर पकड़ को और मजबूत और व्यापक बनाकर। दूसरा, ईसाइयों और मुसलमानों, खासकर शिया मुसलमानों के बीच अपनी स्वीकार्यता को बढ़ाकर। 40% वोट शेयर पर 2029 में भाजपा को हराना संभव नहीं होगा।
लेकिन अगर बेरोजगारी और बढ़ती कीमतों, खासकर खाद्य पदार्थों की महंगाई से प्रभावित लोगों, जेन-जी युवाओं और शहरी करदाताओं में व्यापक असंतोष के चलते भाजपा अपने मूल हिंदू वोट आधार को मजबूत करने के बजाय उसका कुछ हिस्सा गंवा बैठती है, तो क्या होगा?
मुस्लिम और ईसाई वोटों पर कांग्रेस की पकड़ मजबूत है। इंडिया गठबंधन के उसके क्षेत्रीय सहयोगी बाकी कमी पूरी कर सकते हैं। भाजपा के मूल हिंदू वोट आधार के एक छोटे-से हिस्से को भी अपनी ओर आकर्षित करके कांग्रेस सैद्धांतिक रूप से अपना राष्ट्रीय वोट शेयर 2024 के 21% से बढ़ाकर 2029 में 25% तक पहुंचा सकती है।
2004 में कांग्रेस को महज 26% वोट और लोकसभा की 145 सीटें मिली थीं। इसके बावजूद उसने वाम दलों और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर सरकार बना ली थी।
भारत में मुस्लिम आबादी बढ़ने का अनुमान पेश करने वाली प्यू की शोध रिपोर्ट भी भविष्य में ऐसे ही किसी नतीजे की ओर संकेत कर सकती है। लेकिन राजनीति में एक सप्ताह भी बहुत लंबा समय होता है; फिर अनेक वर्षों की क्या कहें?
मुस्लिम आबादी में होने वाले बदलावों के राजनीतिक निहितार्थ तो स्पष्ट हैं। पर 44 वर्षों की अवधि में मुसलमानों की आबादी का अनुपात 15.2% से बढ़कर 19.6% होना उस भय को जायज नहीं ठहराता, जिसे अकसर प्रचारित किया जाता है।
(ये लेखक के अपने विचार हैं)
- पं. विजयशंकर मेहता का कॉलम: चाहे जो पद-प्रतिष्ठा हो, अपने भीतर के भक्त को जीवित रखें
- एन. रघुरामन का कॉलम: आपने नोटिस किया कि एआई कैसे लोकल से ग्लोबल तक हर चीज कैप्चर कर रहा है?
- मेघना पंत का कॉलम: स्त्री होने का यह अर्थ नहीं कि हर विवाद को भेदभाव करार दे दें
- राजदीप सरदेसाई का कॉलम: हमारे क्रिकेट बोर्ड के फैसलों में और पारदर्शिता की जरूरत है
Only Dainik Bhaskar has reported this so far. New reports from every outlet are matched against it through the day.
BlindspotNo other outlet has reported this yet.
Coverage breakdown
01
Outlet
01
Report
01
Language
Coverage by language
Outlet reliability
National vs local desks
Full coverage
1 outletDainik Bhaskar · HI
मिन्हाज मर्चेंट का कॉलम: 2070 तक कैसा होगा हिंदू-मुस्लिम आबादी का समीकरण
Reliability unrated