Jhansi News पांच ब्लॉकों में गिरा भूजल स्तर, तीन में हुआ सुधार
By Amar UjalaCross-checked on TMR
Story confidence
Single source
40/100
Reported by a single source so far
The story
झांसी। जिले के पांच ब्लॉकों में भूजल स्तर गिरा है, जबकि तीन में सुधार हुआ है। सबसे ज्यादा गिरावट गुरसराय ब्लॉक में 1.17 मीटर दर्ज की गई। यहां जमीन से पानी की गहराई 4.21 से बढ़कर 5.38 मीटर हो गई है। वहीं, बामौर में सबसे ज्यादा 2.61 मीटर सुधार हुआ है। यहां पानी की गहराई 8.45 से घटकर 5.84 मीटर रह गई है।
भूगर्भ जल विभाग की ओर से हर साल मानसून से पहले और बारिश के बाद भूजल स्तर की माप की जाती है। इसके लिए जिले में 152 हाइड्रोग्राफ स्टेशन बनाए गए हैं। यहां विशेष इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से जमीन के नीचे पानी की गहराई मापी जाती है। इस साल 15 अक्तूबर से 15 नवंबर तक पोस्ट मानसून सर्वे किया गया।
विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल की तुलना में इस बार बामौर, चिरगांव और मोंठ में भूजल स्तर में सुधार हुआ है। बामौर में 2.61 मीटर, चिरगांव में 0.58 मीटर और मोंठ में 0.12 मीटर सुधार दर्ज किया गया। दूसरी ओर गुरसराय में 1.17 मीटर, बंगरा में 0.74 मीटर, मऊरानीपुर में 0.58 मीटर, बबीना में 0.32 मीटर और बड़ागांव में 0.02 मीटर की गिरावट आई है। विभाग के मुताबिक, जिन ब्लॉकों में भूजल स्तर गिरा है, वहां अधिक बोरिंग होने से पानी का दोहन बढ़ रहा है। इससे भूजल की गहराई बढ़ रही है।
तालाब और चेकडैम से भूजल बढ़ाने की कोशिश
भूजल स्तर बढ़ाने के लिए सरकारी विभागों की ओर से चेकडैम और तालाब बनवाए गए हैं। रेन वाटर हार्वेस्टिंग के काम भी कराए गए हैं। खेत तालाब योजना के तहत भी तालाबों का निर्माण कराया गया है।
पोस्ट मानसून सर्वे में जिले के तीन ब्लॉकों में भूजल स्तर में सुधार और पांच में गिरावट दर्ज की गई है। बामौर में सबसे ज्यादा 2.61 मीटर सुधार हुआ है, जबकि गुरसराय में सर्वाधिक 1.17 मीटर की गिरावट आई है। - मनीष कुमार, सहायक भूभौतिकविद, भूगर्भ जल विभाग
ब्लॉकवार भूजल स्तर की स्थिति (मीटर में)
...........................
बड़ागांव 2.81 2.79 + 0.02
मऊरानीपुर 4.38 4.96 - 0.58
(नोट : बारिश के बाद 2025 और 2026 में हुई माप के आंकड़े मीटर में हैं। जमीन से पानी की गहराई कम होने का अर्थ जलस्तर में सुधार और गहराई बढ़ने का अर्थ गिरावट है।)
Only Amar Ujala has reported this so far. New reports from every outlet are matched against it through the day.
BlindspotNo other outlet has reported this yet.
Coverage breakdown
01
Outlet
01
Report
01
Language
Coverage by language
Outlet reliability
National vs local desks
Full coverage
1 outletAmar Ujala · HI
Jhansi News पांच ब्लॉकों में गिरा भूजल स्तर, तीन में हुआ सुधार
Reliability unrated