लंदन 83 की उम्र में दादी ने गुदवाया पहला टैटू, 31 की पोती को मिला सबक; जिंदगी की रेस से बाहर होने का डर खत्म
By Amar UjalaCross-checked on TMR
Story confidence
Single source
40/100
Reported by a single source so far
The story
कभी-कभी अपनों के छोटे-छोटे फैसले भी जिंदगी को देखने का नजरिया बदल देते हैं। 83 वर्षीय कैरोलीन ने टैटू बनवाने का फैसला लेकर अपनी पोती एडन को याद दिलाया कि खुद को नए अनुभवों से जोड़ने और इच्छाओं को पूरा करने के लिए किसी खास उम्र का इंतजार जरूरी नहीं है।
टेक्सास में रहने वालीं मीमम की इस अनोखी यात्रा ने उम्र को लेकर प्रचलित तमाम धारणाओं को चुनौती दी है। बात 2024 की गर्मियों की है। एडन की शादी से ठीक एक रात पहले उत्तरी अमेरिका से आए परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत के दौरान एडन थोड़ी चिंतित थीं। वह 31 वर्ष की होने वाली थीं और दो वर्षों बाद अपनी दादी से मिल रही थीं। इस बीच एडन ने अपने शरीर पर कुछ नए टैटू बनवा लिए थे। चूंकि दादी की स्वीकृति उनके लिए बहुत मायने रखती थी, इसलिए वह उन्हें दिखाने को लेकर थोड़ा संकोच कर रही थीं।
इस मुलाकात के कुछ ही महीनों बाद मीमम ने एक ऐसा प्रस्ताव रखा जिसने एडन को चौंका दिया। उन्होंने कहा कि जब वह अगली पतझड़ में लंदन आएंगी, तो एडन उनका पहला टैटू बनवाने में मदद करें। मीमम ने तय किया कि वह अपने कंधे पर टैटू बनवाएंगी। शुरुआत में उनके मन में कई विचार आए, कभी उन्होंने अपने चार बच्चों के प्रतीक के रूप में चार छोटे पक्षियों या फूलों के बारे में सोचा, तो कभी पीठ पर ‘जिंदगी एक बार मिलती है’ जैसी भावना को उकेरने का विचार आया।
जब लगा काम की गति थम गई तो प्रेरणा मिली
यह पूरी प्रक्रिया एडन के लिए बड़ा सहारा भी बनी, जब वह अपने करिअर को लेकर भीतर ही भीतर परेशान थीं। उनके मन में यह भावना घर कर रही थी कि बाकी लोग उनसे अधिक युवा, प्रतिभाशाली और समझदार हैं। उन्हें बार-बार लग रहा था कि कहीं वह अवसरों की दौड़ में पीछे न छूट जाएं। ऐसे में दादी के टैटू की योजना ने उनका ध्यान बंटाया और आगे की जिंदगी के लिए प्रेरित किया।
नाराज होने का डर था पर दादी की जिज्ञासा बढ़ी
जब मीमम ने एडन के टैटू देखे, तो एक पल के लिए एडन को लगा कि शायद वह नाराज होंगी। लेकिन हुआ इसके बिल्कुल उलट। मीमम ने उनकी बांह थामी और उत्साह से बोलीं, “ये तो कला हैं! मुझे इनके बारे में सब बताओ।” एडन ने अपनी कलाई के चारों ओर लिपटी बारीक रेखाओं वाली अमूर्त कलाकृति, और सजावटी दिल के पीछे छिपे अर्थ को दादी के साथ साझा किया।
Only Amar Ujala has reported this so far. New reports from every outlet are matched against it through the day.
BlindspotNo other outlet has reported this yet.
Coverage breakdown
01
Outlet
01
Report
01
Language
Coverage by language
Outlet reliability
National vs local desks
Full coverage
1 outletAmar Ujala · HI
लंदन 83 की उम्र में दादी ने गुदवाया पहला टैटू, 31 की पोती को मिला सबक; जिंदगी की रेस से बाहर होने का डर खत्म
Reliability unrated