एन. रघुरामन का कॉलम: समझदारी से बचाव करना ताकत के बल पर मुकाबला करने से बेहतर है
By Dainik BhaskarCross-checked on TMR

Story confidence
Single source
40/100
Reported by a single source so far
The story
दुनिया के ज्यादातर लोग इस गुरुवार जब थैंक्सगिविंग-डे पर जरूरतमंदों और भूखों को खाना खिलाने में जुटे थे, तब असम के गोलाघाट जिले के किसानों ने भी इस हफ्ते कुछ ऐसे भूखे मेहमानों का बुफे अरेंज किया, जो हमारी तरह एक प्लेट नहीं, बल्कि टनों में खाना खाते हैं। सोच रहे हैं कि ये टनों में खाना किसके लिए था?
यह जंगली हाथियों के लिए था। हाथियों के लिए फसल कटाई का मौसम त्योहार जैसा होता है। वे सिर्फ खाने की तलाश में निकलते हैं और नहीं जानते कि यह फसल किसने उगाई है। बाकी साल वे छोटे-छोटे झुंडों में घूमते रहते हैं।
यह सिर्फ उनके प्रति दयालुता नहीं, बल्कि अपनी फसलों को उन्हीं भूखे जानवरों से बचाने का समझदारी भरा तरीका भी था। नाम्बोर वन्यजीव अभयारण्य से सटे गांवों में किसानों ने खास तौर पर हाथियों के लिए 100 बीघा में धान उगाया। विचार सीधा था- हाथियों के झुंडों को खाने का वैकल्पिक स्रोत दिया जाए, ताकि वे आसपास के खेतों को नुकसान न पहुंचाएं।
इस पहल ने 90 गांवों के किसानों को 30 हजार बीघा (करीब 9 हजार एकड़) की फसल हाथियों से बचाकर काटने में मदद की। सोशल ग्रुप “हाथी बंधु’ के फाउंडर और कंजर्वेशनिस्ट बिनोद दुलु बोरा ने यह योजना तब बनाई, जब हाथियों के बार-बार हमलों के कारण ग्रामीणों ने खेत छोड़ दिए थे।
जानवरों से लड़ने के बजाय उन्होंने उस खाली जमीन को हाथियों का फीडिंग ग्राउंड बना दिया। केले की खेती से ज्यादा फर्क नहीं पड़ा तो ग्रुप ने धान, एलिफेंट ग्रास और फलदार पेड़ लगाए।
यह सह-अस्तित्व का अनोखा रूप था- अपनी फसल बचाने के लिए उसी का पेट भरो, जिससे नुकसान का खतरा है। हमारे पूर्वज साल के हर दिन अपने सुंदर तरीके से थैंक्सगिविंग मनाते थे।
हर सुबह महिलाएं घरों के बाहर चावल के आटे से रंगोली बनाती थीं, केमिकल कलर्स से नहीं। यह महज मेहमानों के स्वागत या समृद्धि लाने की सजावटी परंपरा नहीं थी, बल्कि प्रकृति के सूक्ष्मतम जीवों को न्योता भी होता था।
चींटियां और छोटे कीड़े उस आटे से अपना हिस्सा लेते और रोजमर्रा के काम में लग जाते थे। चींटियां मिट्टी में सुरंगें और छोटे रास्ते बना कर उसमें हवा-पानी का संचार बेहतर करने में मदद करती हैं।
घर की साधारण परंपरा लगने वाला यह काम असल में प्रकृति का आभार जताने का तरीका था, जो सुनिश्चित करता कि छोटे से छोटा जीव भी भूखा न रह जाए। हमारे पूर्वज थैंक-यू कहने के लिए नवंबर के किसी खास दिन का इंतजार नहीं करते थे।
वे हर सुबह मुट्ठी भर आटे, थोड़ी-सी दया और इस गहरी समझ के साथ थैंक्सगिविंग मनाते थे कि हम अनगिनत जीवों के साथ इस धरती को साझा करते हैं।
जंगलों की विनाशकारी आग को रोकने के लिए दुनियाभर में फॉरेस्ट मैनेजर इतना ही अनोखा और थोड़ा मॉडर्न एक तरीका अपनाते हैं, जिसे “प्रिस्क्राइब्ड बर्निंग’ या “बैक-बर्निंग’ कहते हैं। विचार सुनने में अजीब लगता है- एक आग रोकने के लिए जानबूझकर दूसरी आग लगाना। कल्पना कीजिए जंगल की आग किसी बस्ती की ओर बढ़ रही है।
फायरफाइटर्स बढ़ती आग से आगे कुछ दूरी पर एक उपयुक्त जगह चुनते हैं। मौसमी परिस्थितियों को ध्यान रखते हुए वे पहले से बनाई गई कंट्रोल-लाइन के किनारे वनस्पति में आग लगाते हैं। यह छोटी आग सूखी घास, पत्तियाें, झाड़ियों और दूसरी ऐसी चीजों को जला देती है, जो आगे बढ़ती जंगल की आग को और भड़का सकती थीं।
फिर फायरफाइटर्स पानी और अन्य तरीकों से इस नियंत्रित आग को बुझा देते हैं। जब मुख्य आग वहां पहुंचती है तो वह मंद पड़ जाती है या उसका आगे बढ़ना रुक जाता है।
ये उदाहरण हमें सिखाते हैं कि हर समस्या की कोई वजह और हर टकराव का कोई ट्रिगर होता है। ताकत के बल पर नतीजों से लड़ने के बजाय यह समझें कि समस्या को बढ़ावा क्या दे रहा है और उसी जड़ पर काम किया जाए।
फंडा यह है कि कभी-कभी थोड़ी-सी शेयरिंग, दयालुता का छोटा-सा काम या सोचा-समझा दखल किसी बहुत बड़ी मुसीबत को टाल सकते हैं। असली समझदारी प्रकृति को हराने में नहीं, बल्कि उसके साथ मिलकर रहने का तरीका सीखने में है।
- श्रीप्रकाश श्रीधरन का कॉलम: हम जो कुछ देखते हैं, वो महज एक नजरिया है, सच्चाई नहीं
- बोरिया मजुमदार का कॉलम: स्पोर्ट्स हो या जीवन, बेहतर फैसले हर जगह जरूरी होते हैं
- पं. विजयशंकर मेहता का कॉलम: संसार के सुख-दु:ख को सहने के लिए भीतर की यात्रा करें
- ब्रह्मा चेलानी का कॉलम: दुनिया में दबदबे की होड़ अब टेक्नोलॉजी में वर्चस्व पर टिकी
Only Dainik Bhaskar has reported this so far. New reports from every outlet are matched against it through the day.
BlindspotNo other outlet has reported this yet.
Coverage breakdown
01
Outlet
01
Report
01
Language
Coverage by language
Outlet reliability
National vs local desks
Full coverage
1 outletDainik Bhaskar · HI
एन. रघुरामन का कॉलम: समझदारी से बचाव करना ताकत के बल पर मुकाबला करने से बेहतर है
Reliability unrated