क्या वाकई आंतों में चिपककर सड़ती रहती है मैदा? डायटिशियन से जानें सच्चाई!
By Live HindustanCross-checked on TMR

Story confidence
Single source
40/100
Reported by a single source so far
The story
मैदा खाना सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है। आपने लोगों को ये भी कहते सुना होगा कि ये आंतों में चिपक जाती है और कई दिनों तक वहीं रहती है। लेकिन क्या ये बात वाकई सच है या सिर्फ मिथक है? आइए जानते हैं डायटिशियन की इसपर क्या राय है।
समोसा, भटूरे, मोमोज, पिज्जा और बर्गर जैसे ज्यादातर स्ट्रीट फूड्स में मैदा का इस्तेमाल होता है। वैसे ये भी कहा जा सकता है कि लगभग सारी टेस्टी चीजें मैदा से ही बनती हैं। खैर, ये बात तो आपको भी पता होगी कि मैदा खाना सेहत के लिए खराब होता है। दरअसल मैदा में फाइबर ना के बराबर होता है, इसलिए पेट के लिए इसे सही नहीं माना जाता है। कुछ लोग तो यहां तक कहते हैं कि मैदा आंतों में जा कर चिपक जाती है और कई दिनों तक वहीं पर जमी रहती है। इसी डर की वजह से कई लोग मैदा पूरी तरह खाना अवॉइड करते हैं। यहां तक कि घर पर मैदा से बनी चीजें खाने से भी डरते हैं। लेकिन क्या वाकई मैदा इतनी खतरनाक है? क्या सच में मैदा आंतों में चिपकती है और कई दिनों तक बाहर नहीं निकलती? आइए जानते हैं इसपर एक्सपर्ट की क्या राय है।
क्या वाकई मैदा आंतों में चिपकती है?
मैदा सच में आंतों में चिपकती है या नहीं, इस बारे में जानी-मानी डायटिशियन ऋती ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए विस्तार में बताया है। डायटिशियन कहती हैं कि मैदा से जुड़ी ये धारणा पूरी तरह से गलत है। दरअसल ऐसा कुछ भी नहीं है, जो हमारी आंतों में चिपका हुआ रह जाता हो। यदि ऐसा होता तो बचपन से ना जाने कितनी चीजें हमारी आंतों में जमा हो गई होतीं। यह सिर्फ एक डर फैलाने वाली आम धारणा है, जिसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है।
फिर मैदा को नुकसानदायक क्यों माना जाता है?
डायटिशियन कहती हैं कि मैदा एक रिफाइंड फ्लोर है। यानी इसे बनाने की प्रक्रिया के दौरान फाइबर को लगभग पूरी तरह से निकाल दिया जाता है। इसलिए इसमें गेहूं के आटे के मुकाबले फाइबर और जरूरी पोषक तत्व काफी कम मात्रा में रह जाते हैं। यही वजह है कि रोज-रोज मैदा खाने की सलाह नहीं दी जाती है। हालांकि इसका मतलब ये नहीं है कि मैदा से डरना शुरू कर दिया जाए। कभी-कभार इसे अपनी डाइट में शामिल करने से कोई नुकसान नहीं है।
मैदा से बनी चीजें खाते समय ये बातें रखें ध्यान
डायटिशियन कहती हैं कि कभी-कभार आप मैदा से बनी डिशेज एंजॉय कर सकते हैं। चूंकि इसमें फाइबर की मात्रा ना के बराबर होती है, इसलिए ध्यान रखें कि इसके साथ प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट्स जरूर शामिल करें। ओवरऑल कहें तो आपके दिनभर की पूरी मील बैलेंस्ड होनी चाहिए।
मैदा से डर नहीं समझदारी जरूरी है
डायटिशियन कहती हैं कि मैदा से डरने की जरूरत बिल्कुल नहीं है, बस इसे खाने के तरीके में बदलाव ले कर आएं। कोशिश करें कि मैदा बनी चीजें बार बार ना खाएं, कभी-कभी खा रहे हैं तो दिनभर की मील को बैलेंस करें। हमेशा ध्यान रखें कि कोई एक चीज आपकी डाइट को पूरी तरह से अनहेल्दी नहीं बनाती है। इसलिए डर नहीं, समझदारी से मील प्लान करना ज्यादा जरूरी है।
Only Live Hindustan has reported this so far. New reports from every outlet are matched against it through the day.
BlindspotNo other outlet has reported this yet.
Coverage breakdown
01
Outlet
01
Report
01
Language
Coverage by language
Outlet reliability
National vs local desks
Full coverage
1 outletLive Hindustan · HI
क्या वाकई आंतों में चिपककर सड़ती रहती है मैदा? डायटिशियन से जानें सच्चाई!
Reliability unrated