Brand Story: 120 साल पुरानी कंपनी जिसने 180 देशों में किया राज, पर भारत में फीकी एंट्री, Kellogg's का सफर
By Navbharat TimesCross-checked on TMR

Story confidence
Single source
40/100
Reported by a single source so far
The story
नई दिल्ली: केलॉग्स। 120 साल पुरानी वह कंपनी जिसने दुनिया के 180 देशों में नाश्ते की परिभाषा बदल डाली। लेकिन, इसका भारत का सफर आसान नहीं रहा। 19वीं सदी के अंत में डॉ. जॉन हार्वे केलॉग और उनके भाई विल कीथ केलॉग ने इसकी शुरुआत की थी। इनके तैयार किए गए कॉर्नफ्लेक्स ने अमेरिका की भागदौड़ भरी जिंदगी में अपनी जगह बना ली। वहीं, पोहा, पराठा और उपमा पसंद करने वाले भारतीय बाजार में 1994 में इसे बेहद 'ठंडा' रिस्पॉन्स मिला। लेकिन, स्वाद के देसीकरण, छोटे पैकेट और बड़े सितारों की मार्केटिंग के बूते कंपनी ने बाजी पलट दी।
अमेरिकी कंपनी केलॉग्स आज 180 से ज्यादा देशों के घरों में अपनी पहचान बना चुकी है। कॉर्नफ्लेक्स के आविष्कार के साथ इसकी शुरुआत हुई। 1894 में मिशिगन के बैटल क्रीक में डॉ. जॉन हार्वे केलॉग ने इसे पाचक और सेहतमंद आहार के रूप में तैयार किया। हालांकि, 1906 में उनके भाई विल कीथ केलॉग ने इसे व्यावसायिक रूप दिया। इस तरह यह कंपनी 120 साल पुरानी हो चुकी है।
अमेरिका में औद्योगिक क्रांति के दौर में यह झटपट तैयार होने वाला नाश्ता तुरंत हिट हो गया। लेकिन, 1994 में जब केलॉग्स ने मुंबई में प्लांट लगाकर भारत में कदम रखा तो उसे करारा झटका लगा।
कंपनी को तब उम्मीद थी कि 95 करोड़ की आबादी वाले भारत का सिर्फ 2 फीसदी बाजार भी उसके पूरे अमेरिकी कारोबार से बड़ा होगा। लेकिन, एक साल बाद वह 0.01 फीसदी हिस्सा भी नहीं जुटा पाई। कारण था कि गर्म और मसालेदार नाश्ता पसंद करने वाले भारतीयों को ठंडे दूध में भीगे कॉर्नफ्लेक्स पसंद नहीं आए।
शुरुआती विफलता से सबक लेकर केलॉग्स ने अपनी ग्लोबल पॉलिसी में बदलाव किया। भारतीय उपभोक्ताओं की नब्ज पकड़नी शुरू की। कंपनी ने महंगे बड़े डिब्बों के बजाय किफायती छोटे पैकेट उतारे। इन्हें युवा बिना दूध के स्नैक की तरह भी खाने लगे।
लोकल मैन्युफैक्चरिंग पर भी जोर दिया। उदाहरण 'फ्रूट लूप्स' है। भारत में इसकी मैन्युफैक्चरिंग शुरू होने के बाद इसके डिब्बे की कीमत 850 रुपये से घटकर सिर्फ 175 रुपये रह गई। इसके अलावा, भारतीय रसोई में पैठ बनाने के लिए कंपनी ने कॉर्नफ्लेक्स से आगे बढ़कर ओट्स, म्यूसली और यहां तक कि रेडी-टू-ईट 'उपमा' जैसे देसी ऑप्शन भी मार्केट में लॉन्च किए।
बॉलीवुड के दिग्गजों पर लगाया दांव
भारतीय परिवारों से जुड़ने के लिए केलॉग्स ने बॉलीवुड के दिग्गजों पर भी बड़ा दांव लगाया। करिश्मा कपूर और जूही चावला ने 'चॉकोस' को बच्चों के बीच लोकप्रिय बनाया।
फिर दीपिका पादुकोण ने 'स्पेशल के', रणवीर सिंह ने 'ओट्स', साक्षी तंवर ने 'ब्रेकफास्ट प्लेज' और काजोल ने 'मल्टीग्रेन चॉकोस' और 'म्यूसली' के कैंपेन के जरिए माताओं का भरोसा जीता।
मिलेनियल्स और जेन-जी जेनरेशन के लिए 'चॉकोस' और 'फ्रॉस्टेड फ्लेक्स' बचपन की सुनहरी यादों का हिस्सा बन गए। इसने ब्रांड को घर-घर में स्थापित कर दिया।
स्ट्रैटेजी बदलने का दिखा असर
स्ट्रैटेजी में इस 'देसी' बदलाव का असर कंपनी के आंकड़ों में साफ दिखाई दिया। खासकर महामारी के बाद जब घरों में नाश्ते की खपत बढ़ी।
केलॉग्स साउथ एशिया के मार्केटिंग डायरेक्टर सुमित माथुर के मुताबिक, ब्रेकफास्ट सीरियल्स कैटेगरी में केलॉग्स इंडिया की पहुंच में सालाना आधार पर 30 फीसदी की शानदार ग्रोथ दर्ज की गई।
आज केलॉग्स भारत के मध्यम वर्ग के नाश्ते की टेबल का अभिन्न हिस्सा बन चुकी है। यह साबित करती है कि ग्लोबल दिग्गज भी तभी सफल होते हैं जब वे स्थानीय स्वाद और जेब के हिसाब से खुद को ढाल लेते हैं।
Only Navbharat Times has reported this so far. New reports from every outlet are matched against it through the day.
BlindspotNo other outlet has reported this yet.
Coverage breakdown
01
Outlet
01
Report
01
Language
Coverage by language
Outlet reliability
National vs local desks
Full coverage
1 outletNavbharat Times · HI
Brand Story: 120 साल पुरानी कंपनी जिसने 180 देशों में किया राज, पर भारत में फीकी एंट्री, Kellogg's का सफर
Reliability unrated