बंगाल में बिसलेरी के पानी में बैक्टीरिया मिला: FSSAI ने दूसरी बार केस चलाने की मंजूरी दी; पहले कैंसर से जुड़े केमिकल मिले थे
By Dainik BhaskarCross-checked on TMR

Story confidence
Developing
66/100
Developing: 3 sources
The story
पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर कंपनी बिसलेरी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में कंपनी के प्लांट से लिए गए पानी के सैंपल में कोलीफॉर्म बैक्टीरिया मिला है। इसके बाद दूसरी बार भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने कंपनी पर केस चलाने की मंजूरी दी है।
जांच में सैंपल के अंदर कोलीफॉर्म बैक्टीरिया की पुष्टि हुई। यह बैक्टीरिया सीवेज के रिसाव या खराब पाइपों के जरिए पानी में पहुंच सकता है। प्राथमिक और रेफरल, दोनों लैब की जांच में इसकी मौजूदगी सामने आई।
बिसलेरी के पानी के सैंपल में मिले कैंसर के तत्व
इससे पहले गोवा स्थित बिसलेरी के प्लांट से लिए गए पानी के सैंपल में तय सीमा से ज्यादा ब्रोमेट मिला था। कंपनी की अपील पर सैंपल दोबारा रेफरल लैब भेजा गया, जहां पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (PAH) मिला था। इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर (IARC) ने इन दोनों तत्वों को कैंसरकारी बताया है।
FSSAI देशभर के पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की जांच कर रहा
FSSAI के CEO राजित पुनहानी ने बताया कि देशभर में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के सैंपल इकट्ठा किए जा रहे हैं। इनकी लैब जांच अगले एक से दो महीने में पूरी होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई का मकसद कंपनियों से नियमों का पालन कराना है, न कि लोगों में डर फैलाना।
FSSAI ने सभी राज्यों के खाद्य सुरक्षा आयुक्तों और क्षेत्रीय अधिकारियों को पैकेज्ड ड्रिंकिंग व मिनरल वाटर की जांच और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करने को भी कहा गया है।
बिसलेरी ने कहा- नोटिस नहीं मिला
बिसलेरी ने अपने उत्पादों को पीने के लिए सुरक्षित बताते हुए कहा है कि वह FSSAI की ओर से उठाए गए मुद्दों को सुलझाने में पूरा सहयोग करेगी।
बिसलेरी के मुताबिक, उसे अब तक ईमेल या हार्ड कॉपी के जरिए कोई नोटिस नहीं मिला है। कंपनी ने कहा कि वह बताए गए नोटिस को तलाश नहीं पाई है।
बिसलेरी ने कहा कि पानी की सुरक्षा उसकी पहली प्राथमिकता है। कंपनी के मुताबिक, पानी तैयार करने की 10 चरणों वाली प्रक्रिया में 90 से ज्यादा बार गुणवत्ता की जांच की जाती है।
BlindspotOnly हिन्दी-language outlets are covering this so far.
Coverage breakdown
03
Outlets
03
Reports
01
Language
Coverage by language
Outlet reliability
National vs local desks
Full coverage
3 outletsAmar Ujala · HI
बिसलेरी की मुश्किलें बढ़ीं एफएसएसएआई ने दी मुकदमा चलाने की मंजूरी, बंगाल में भी पानी का नमूना निकला असुरक्षित
Reliability unrated
Dainik Jagran · HI
गोवा के बाद अब बंगाल में बिसलेरी का नमूना फेल, मिला कोलीफार्म बैक्टीरिया; FSSAI ने दी मुकदमे की मंजूरी
Reliability unrated
Dainik Bhaskar · HI
बंगाल में बिसलेरी के पानी में बैक्टीरिया मिला: FSSAI ने दूसरी बार केस चलाने की मंजूरी दी; पहले कैंसर से जुड़े केमिकल मिले थे
Reliability unrated