दिल्ली: काजू-किशमिश के पैकेट चोरी करने के शक में युवक को बेरहमी से पीटा, ट्रक मालिक ने इतना मारा कि हो गई मौत
नरेला में काजू-किशमिश के पैकेट चोरी करने के शक में ट्रक मालिक ने चालक के साथ मिलकर एक युवक की पिटाई कर दी।
By Amar UjalaCross-checked on TMR
Story confidence
Single source
40/100
Reported by a single source so far
The story
एक महीने तक अस्पताल में इलाज होने के बाद सोमवार रात युवक ने दम तोड़ दिया।
नरेला में काजू-किशमिश के पैकेट चोरी करने के शक में ट्रक मालिक ने चालक के साथ मिलकर एक युवक की पिटाई कर दी। एक महीने तक अस्पताल में इलाज होने के बाद सोमवार रात युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की शिनाख्त अंकित (30) के रूप में हुई है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी ट्रक मालिक अनिल ढाका को हिरासत में लेकर छानबीन कर रही है।
जानकारी के मुताबिक अंकित कचरा बीनने का काम करता था। परिवार वालों के मुताबिक, एक महीने पहले उसे कचरे में काजू-किशमिश के कुछ पैकेट मिले, जिसे लेकर वह घर आ गया। इसी दौरान इलाके में एक ट्रक से काजू-किशमिश के पैकेट चोरी होने की बात सामने आई।
आरोप है कि ट्रक मालिक अनिल ढाका ने अंकित के पास पैकेट देखे तो उस पर चोरी का शक जताया। इसके बाद उसे पकड़कर बेरहमी से पीटा। परिवार का आरोप है कि ट्रक मालिक चोरी का संदेह होने पर पुलिस में शिकायत करने के बजाए अंकित की पिटाई कर दी।
Only Amar Ujala has reported this so far. New reports from every outlet are matched against it through the day.
BlindspotNo other outlet has reported this yet.
Coverage breakdown
01
Outlet
02
Reports
01
Language
Coverage by language
Outlet reliability
National vs local desks
Full coverage
1 outletAmar Ujala · HI
Delhi News काजू-किशमिश के पैकेट चोरी करने के शक में पीटा, मौत
Reliability unrated