Aaj Ka Rashifal 28 November 2026: आज पुनर्वसु नक्षत्र और शुक्ल योग का दिव्य संयोग, 3 राशियों को लाभ, पढ़ें 28 नवंबर का दैनिक राशिफल
By News NationCross-checked on TMR

Story confidence
Corroborated
72/100
Confirmed by 6 sources
The story
Aaj Ka Rashifal 28 November 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज 28 नवंबर 2026 को शनिवार के दिन 12 राशि के जातकों के लिए फलदायी दिन रहने वाला है. आज मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और अत्यंत शुभ शुक्ल योग का निर्माण होगा. इससे सभी जातकों को आज के दिन लाभ मिलने वाला है. नक्षत्रों की बात करें तो आज पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा और फिर पुष्य नक्षत्र शुरू हो जाएगा. आज करण की बात करें तो शाम 05:17 तक कौलव करण और फिर देर रात तक तैतिल करण रहने वाल है. इसके अलावा, आज शुक्ल योग के प्रभाव के साथ ब्रह्म योग भी बन रहा है. शनिवार का दिन कर्मफल दाता शनिदेव का होता है. इसलिए, आज उन्हें प्रसन्न करने के लिए दीपदान कर सकते हैं. चलिए पढ़ते हैं आज का राशिफल विस्तार से.
पढ़ें आज का राशिफल 28 नवंबर 2026 (Today's Horoscope 28 November 2026)
आज मेष राशि के लोगों को प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी. आज के दिन धन क्षेत्र में वृद्धि का योग बन रहा है और प्रगति का योग बन रहा है. आज मान-सम्मान का प्रबल योग बन रहा है और संतान से मन प्रसन्न रहेगा. पदोन्नत हो सकते हैं और भाग्य से सारा कार्य संपन्न होगा.
सावधानी- संतुलित व्यवहार करें उपाय- दीन-दुखियों की मदद करें शुभ अंक- 1 लक रंग- लाल लक मीटर- 7
आज वृषभ राशि के लोगों को आज लेखन कार्य से धन लाभ होगा और परिश्रम से धन लाभ होगा. आज के दिन आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और नया वाहन खरीद सकते हैं. आज के दिन समस्याओं का समाधान होगा और नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. यात्रा, तीर्थाटन का लाभ मिलेगा.
सावधानी- एकाग्रता के साथ अपना कार्य करें उपाय- नम शिवाय शुभ अंक- 9 शुभ रंग- आसमानी लक मीटर- 8
मिथुन राशि के लोगों की धन की स्थिति अच्छी होगी और इन्हें रुका हुआ धन मिलेगा. प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी और परिवार में शुभ कार्य होगा. रोजगार के अवसर मिलेंगे और माली हालत अच्छी होगी.
सावधानी- सोच सकारात्मक रखें उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं शुभ अंक- 6 शुभ रंग- सी ग्रीन लक मीटर- 8
आज कर्क राशि के लोगों को कार्य में कुछ बाधाएं सामने आएगी. मेहनत से सफलता मिलेगी और परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. आज मन प्रसन्न रहेगा और रोग और शत्रु परास्त होंगे.
सावधानी- जल्दबाजी में कोई फैसला न लें उपाय- सफेद वस्त्र और सफेद वस्तुओं का दान करें शुभ अंक- 4 शुभ रंग- सफेद लक मीटर- 7
आज सिंह राशि के लोगों को नए व्यापार और व्यवसाय से लाभ मिलेगा और आज के दिन आपकी महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होंगी. आपको मान सम्मान मिलेगा और दूर देश की यात्रा होगी. कोर्ट के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है और साहित्यिक जगत से लाभ होगा.
सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें, सोच समझकर काम करें उपाय- सूर्य देव की पूजा करें शुभ अंक- 5 शुभ रंग- मैरून लक मीटर- 8
कन्या राशि के जातकों के लिए आज लेखन तथा साहित्य के क्षेत्र से लाभ का योग बन रहा है. आज मान सम्मान मिलेगा और आपकी योजनाएं पूर्ण होंगी. जमीन खरीदने का योग बन रहा है और छात्रों के लिए उत्तम समय चल रहा है.
सावधानी- अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं उपाय- गणेश जी की आराधना करें पंचमेवा की खीर से हवन करें शुभ अंक- 6 शुभ रंग- हरा लक मीटर- 7
तुला राशि के लोगो को आज के दिन विद्यार्थियों एवम खिलाड़ियों के लिए अच्छा दिन है. आयात निर्यात का योग बन रहा है और परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. रोग और शत्रु परास्त होंगे.
सावधानी- रिश्तों को टूटने से बचाने के लिए संवाद बनाए रखें उपाय- तीनमुखी रुद्राक्ष धारण करें, सफेद वस्त्र का दान करें शुभ अंक- 2 शुभ रंग- सफेद लक मीटर- 7
आज वृश्चिक राशि के लोगों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं. आज के दिन पूंजी निवेश से लाभ मिल सकता है और माली स्थिति में सुधार होगा. नौकरी मिल सकती है और प्रमोशन मिल सकता है. परिवार में शुभ कार्य होगा.
सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें खान-पान में सावधानी बरतें उपाय- हनुमान जी की पूजा करें शुभ अंक- 9 शुभ रंग- केसरिया लक मीटर- 8
आज धनु राशि के लोगों को देश विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. आज के दिन अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें. अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं और समय आपके अनुकूल चल रहा है. जितना मेहनत करेंगे उतना लाभ होगा.
सावधानी- अधिक खर्च से बचें उपाय- बंदरों को केला खिलाएं शुभ अंक- 4 शुभ रंग- पीला लक मीटर- 9
आज मकर राशि के जातकों के नए दोस्त बनेंगे और इन्हें रुका हुआ धन मिलेगा. महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे और लेखन कार्य से धन मिलेगा. पत्नी से अनबन हो सकती है और नेत्र की पीड़ा हो सकती है. अज्ञात व्यक्ति से व्यापार न करें और माली हालत अच्छी होगी.
सावधानी- तनावपूर्ण माहौल से बचें उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें शुभ अंक- 4 शुभ रंग- काला लक मीटर- 8
आज कुंभ राशि के लोगों को परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. आज के दिन रोजगार के अवसर मिलेंगे. आपकी महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होंगी और दूर देश की यात्रा होगी. व्यापार के नए अवसर मिलेंगे और छात्र, खिलाड़ियों के लिए दिन शुभ है.
सावधानी- जल्दबाजी में निर्यण न लें उपाय- हनुमान जी की पूजा करें शुभ अंक- 4 शुभ रंग- भूरा लक मीटर- 7
मीन राशि के लोगों को अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए. आज आवेश में आकर कोई काम न करें और वाणी से धन लाभ होने का योग बन रहा है. आज समय का सदुपयोग करें और भाग्य का साथ मिलेगा.
सावधानी- आलस्य से दूर रहें उपाय- पीला वस्त्र दान करें शुभ अंक- 9 शुभ रंग- पिंक लक मीटर- 7
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
Coverage breakdown
06
Outlets
08
Reports
03
Languages
Coverage by language
Outlet reliability
National vs local desks
Full coverage
6 outletsVijay Karnataka · KN
ವೃತ್ತಿ ಭವಿಷ್ಯ 27 ನವೆಂಬರ್ 2026: ಸಂಕಷ್ಟ ಚತುರ್ಥಿಯಂದು ಮೇಷ ಕಟಕ ರಾಶಿಯವರಿಗಿದೆ ದೊಡ್ಡ ಲಾಭ- 12 ರಾಶಿಗಳ ಜಾತಕ ಹೇಗಿದೆ ತಿಳಿಯಿರಿ
Reliability unrated
TV9 Bharatvarsh · HI
आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) 27 नवंबर 2026: संकष्टी चतुर्थी पर सर्वार्थ सिद्धि योग से इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य, पुरानी ख्वाहिश होगी पूरी
Reliability unrated
ABP News · HI
Aaj Ka Rashifal 27 November 2026: दोपहर 3:08 बजे से सर्वार्थ सिद्धि योग, पढ़ें शुक्रवार का राशिफल
Reliability unrated
IBC24 · HI
आज बन रहा है दुर्लभ संयोग, इन 5 राशि वालों को होगा लाभ, पढ़ें सभी राशियों का भविष्यफल
Reliability unrated
Indian Express Gujarati · GU
Aaj nu Rashifal: આજે કેટલાકને ફાયદો થશે, જ્યારે કેટલાકને પોતાના ગુસ્સા પર કાબુ રાખવો
Reliability unrated
News Nation · HI
Aaj Ka Rashifal 28 November 2026: आज पुनर्वसु नक्षत्र और शुक्ल योग का दिव्य संयोग, 3 राशियों को लाभ, पढ़ें 28 नवंबर का दैनिक राशिफल
Reliability unrated