Jhansi News यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जनपद में 67 केंद्र तय, 45,530 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
By Amar UjalaCross-checked on TMR
Story confidence
Single source
40/100
Reported by a single source so far
The story
झांसी। यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद जिले में 67 परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। इन केंद्रों पर कुल 45,530 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इनमें हाईस्कूल के 24,462 और इंटरमीडिएट के 21,068 विद्यार्थी शामिल हैं। परीक्षा केंद्रों की सूची में राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन विद्यालयों को शामिल किया गया है।
जारी सूची के अनुसार, झांसी तहसील में सबसे अधिक 27 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यहां हाईस्कूल के 10,402 और इंटरमीडिएट के 9,565 समेत कुल 19,967 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। मऊरानीपुर तहसील में 15 केंद्रों पर 10,974 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें हाईस्कूल के 5,934 और इंटरमीडिएट के 5,040 विद्यार्थी हैं।
मोंठ तहसील में दस केंद्रों पर 6,120 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। यहां हाईस्कूल के 3,392 और इंटरमीडिएट के 2,728 विद्यार्थी शामिल हैं। टहरौली तहसील में छह केंद्रों पर 3,617 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इनमें हाईस्कूल के 2,048 और इंटरमीडिएट के 1,569 विद्यार्थी हैं। गरौठा तहसील में नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यहां हाईस्कूल के 2,686 और इंटरमीडिएट के 2,166 समेत कुल 4,852 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इस तरह जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 45,530 परीक्षार्थियों के लिए 67 केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
प्री बोर्ड की तैयारी फरवरी में प्रस्तावित
यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्री बोर्ड की परीक्षाएं जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में कराईं जाएगीं। कक्षा 9 और 11 की वार्षिक परीक्षाएं भी जनवरी माह में कराई जाएगी। इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा 11 से 19 जनवरी तक होगी।
Only Amar Ujala has reported this so far. New reports from every outlet are matched against it through the day.
BlindspotNo other outlet has reported this yet.
Coverage breakdown
01
Outlet
01
Report
01
Language
Coverage by language
Outlet reliability
National vs local desks
Full coverage
1 outletAmar Ujala · HI
Jhansi News यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जनपद में 67 केंद्र तय, 45,530 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
Reliability unrated